लोनिवि मिनिस्टीरियल एसोसियेशन बरेली के सुनील भसीन प्रान्तीय अध्यक्ष बने
सुनील भसीन, जिनेंद्र पाठक को किया गया सम्मानित
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : लोक निर्माण मिनिस्टीरियल एसोसियेशन बरेली में श्री सुनील कुमार भसीन को श्री पदमनाभ त्रिवेदी प्रान्तीय अध्यक्ष उ0प्र0लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसियेशन लखनऊ द्वारा प्रान्तीय अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।
उनके मनोनयन पर बरेली के पदाधिकारियों ने उनके सम्मान में भव्य स्वागत समारोह प्रेरणा सदन सभागार बरेली में आयोजित किया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जितेन्द्र कुमार क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा की गयी। कार्यक्रम में अभिषेक अग्रवाल, क्षे़त्रीय महामंत्री जितेन्द्र पाठक जिलाध्यक्ष, विकास सक्सेना जिला मंत्री, भारत सिंह पटेल, गौरव यादव, अजय गुप्ता, प्रदीप सक्सेना, रामगोपाल, रामकिषोर, विमल चौधरी, राजकमल, रक्षिता, अनिल मेहरा, पूजा सक्सेना, हेमलता,शिवानी सक्सेना, संतोष कुमारी, अनीता पाल, प्रमोद कुमार, मंयक सुनील, सर्वेष सिंह, सत्यपाल सिंह, बलवीर, अजीज अंसारी, अमित सक्सेना, मधुर मोहन सक्सेना, नदीम खान, रवि अग्रवाल इत्यादि लोग उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में मध्य में जनपद अध्यक्ष जितेन्द्र पाठक की जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों द्वारा जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।