Uncategorized

पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली द्वारा एडीएम सिटी बरेली के साथ संयुक्त रूप से महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत शहर के प्रमुख मंदिरों का भ्रमण कर तैयारियों का किया निरीक्षण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली द्वारा श्री सौरभ दुबे, एडीएम सिटी बरेली के साथ संयुक्त रूप से महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत शहर के प्रमुख मंदिरों का भ्रमण कर तैयारियों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसरों एवं आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। महोदय ने पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बरेली पुलिस एवं प्रशासन द्वारा महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel