बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान जरूरी : डा. संदीप छाबड़ा

बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान जरूरी : डा. संदीप छाबड़ा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

मौसम तेजी से ले रहा है करवट, बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की राय, खान-पान और रहन-सहन पर विशेष ध्यान दें।

कुरुक्षेत्र, 3 नवम्बर : आजकल तापमान में गिरावट के साथ ही दिन और रात में मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। वातावरण में प्रदूषण भी देखा जा रहा है तो ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में बदलाव के कारण शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर भी हो जाता है जिससे इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।
उत्तरभारत के प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य डा. संदीप छाबड़ा के अनुसार मौसम परिवर्तन में सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बदलते मौसम में बीमार होने से बचने के लिए अपने खान-पान और रहन-सहन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि इन दिनों मौसम तेजी से करवट ले रहा है। लोगों को अपनी सेहत के प्रति ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है क्योंकि बदलते मौसम में जरा सी लापरवाही से आप बीमार पड़ सकते हैं। डा. छाबड़ा ने कहा कि बदलते मौसम में बीमार होने से बचने के लिए पौष्टिक आहार लें। अपनी डाइट में  मौसमी फलों और सब्जियों को शामिल करना चाहिए।
डा. संदीप छाबड़ा जानकारी देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के 10 विद्यार्थियों की हुई कैंपस प्लेसमेंट

Fri Nov 3 , 2023
श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के 10 विद्यार्थियों की हुई कैंपस प्लेसमेंट। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के अस्तित्व में आने के बाद पहली बार बीएएमएस के 10 विद्यार्थियों की कैंपस प्लेसमेंट कबीर वेलनेस कंपनी में हुई है। कुलसचिव डॉ. नरेश भार्गव ने विद्यार्थियों की प्लेसमेंट होने पर […]

You May Like

advertisement