श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली का 62 वाँ वार्षिक स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा : डॉ. सुरेश मिश्रा

कुरुक्षेत्र (संजीव कुमारी) 29 दिसंबर : श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली, कुरुक्षेत्र के पीठाधीश ज्योतिषाचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि 31 दिसम्बर 1963 को श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली के संस्थापक स्वर्गीय पण्डित शेषमणि मिश्रा जी और स्वर्गीय भक्त बिशन लाल छाबड़ा, स्वर्गीय सरदार राम किशन सिंह,स्वर्गीय भक्त मुंशी राम कंसल, स्वर्गीय गोपी राम कंसल,स्वर्गीय खान चन्द मदान आदि ने समस्त पिपली निवासियों के सहयोग और अथक प्रयासों द्वारा श्री दुर्गा देवी मंदिर पिपली , कुरुक्षेत्र को बनवाया था।
इसलिए बुधवार 31 दिसम्बर 2025 को श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली का 62 वाँ वार्षिक स्थापना दिवस भक्तों द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा I प्रातः 10 बजे कीर्तन और दोपहर 12 : 30 बजे प्रसाद वितरण होगा। नव वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में जनमानस के कल्याण और मंगल हेतु कीर्तन कार्यक्रम आयोजन गुरुवार, 1 जनवरी 2026 को सायँ 3 बजे से 6 बजे तक भक्तों द्वारा किया जायेगा। जिसमें सभी भक्तों द्वारा भजन गाये जायेंगे। विशेष आरती के पश्चात भक्ति और श्रद्धा पूर्वक प्रसाद वितरण किया जाएगा। भक्ति और आध्यात्मिक पथ में भगवान में श्रद्धा और विश्वास होना जरूरी है।
श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली, कुरुक्षेत्र के पुजारी पंडित राहुल मिश्रा वैदिक मंत्रों से पूजा अर्चना और आरती भक्तों से करवायेंगे।




