थाना सीबीगंज पुलिस द्वारा मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : थाना सीबीगंज पुलिस द्वारा कार चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी द्वारा वर्ष 2024 में ग्राम अटरिया थाना सीबीगंज क्षेत्र स्थित कार बाजार की एक दुकान से कार खरीदने के बहाने टेस्ट ड्राइव के लिए वाहन लिया गया था, लेकिन अभियुक्त कार लेकर फरार हो गया।
काफी तलाश के बाद भी जब कार का कोई सुराग नहीं लगा तो वादी ने थाना सीबीगंज पहुंचकर अज्ञात चोर के विरुद्ध कार को टेस्ट ड्राइव के बहाने चोरी कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
मामले की विवेचना के दौरान थाना सीबीगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कार चोरी करने वाले अज्ञात अभियुक्त हरप्रीत पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम देवरनिया थाना नबावगंज जिला बरेली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।




