रायबरेली में बीते एक अक्टूबर को युवक की पीट पीट कर हुई हत्या मामले में पीड़ित परिवार को सरकार ने दी आर्थिक सहायता

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली में बीते एक अक्टूबर को युवक की पीट पीट कर हुई हत्या मामले में पीड़ित परिवार को सरकार ने आर्थिक सहायता दी है। सरकार के नुमाइंदे मंत्री राकेश सचान और मंत्री असीम अरुण ने यहाँ

रायबरेली के ऊँचाहार पहुँच कर मृतक हरिओम के पिता गंगादीन को छह लाख 62 हज़ार और उनकी पत्नी पिंकी को छह लाख 92 हज़ार की आर्थिक सहायता के चेक सौंपे हैं। इसके अलावा मंत्री राकेश सचान और असीम अरुण दोनों ने परिवार से कहा है कि सरकार उनके साथ खड़ी है। इसके अलावा मंत्री असीम अरुण ने प्रदेश भर में चोर और ड्रोन की अफवाह फैलाने वालों को भी सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान उन्होंने पीड़ित को दलित के तौर पर पेश करने वालों को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि घटना पूर्व नियोजित नहीं थी पकड़े गए आरोपी भी दलित हैं इसलिए इस में कुछ लोग अवसर तलाश रहे हैं। हम बता दें कि चोर समझकर पीट पीट कर हुई हत्या मामले में अब तक पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक के साथ मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली भी लगी है। इस मामले में कुल चिन्हित 21 आरोपियों में से 9 लोगों की अभी भी तलाश है। इस दौरान मृतक हरिओम की पत्नी पिंकी ने पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई से अश्वस्त होते हुए सीएम योगी को धन्यवाद कहा है। यहाँ सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाक़ात के बाद पीड़ित परिवार ऊंचाहार विधायक के साथ सीएम योगी से मिलने लखनऊ रवाना हो गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपना दल एस पार्टी ने रायबरेली में की समीक्षा बैंठक

Sun Oct 12 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत आज जिला रायबरेली के विधानसभा हरचंदपुर के गंगागंज में सचिन बादशाह के निज आवास पर समीक्षा बैठक की गई विधानसभा अध्यक्ष हरचंदपुर श्री विनय वर्मा की अध्यक्षता में बैठक की गई कार्यक्रम के दौरान कई दर्जनों की संख्या में अपना दल एस रायबरेली में जुड़ने का […]

You May Like

advertisement