Uncategorized

जयराम महिला बी.एड कालेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए शिक्षा का महत्व बताया गया

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महिलाओं को अपने सशक्तिकरण के लिए स्वयं को पहचानने की विशेष आवश्यकता है : डा. प्रतिभा श्योकंद।

कुरुक्षेत्र, 8 मार्च : श्री जयराम शिक्षण संस्थान के अंतर्गत संचालित श्री जयराम महिला कालेज ऑफ एजुकेशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं और प्राध्यापिकाओं ने अपने-अपने व्याख्यानों द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए शिक्षा को अनिवार्य साधन बताया। शिक्षा प्राप्त करके महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में चाहे आर्थिक, सामाजिक या राजनीतिक हो सभी में अपना योगदान दे सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को कहा कि शिक्षण एक बहुत ही नोबल प्रोफेशन है और अपने जीवन में शिक्षण कौशलों को अपनाएं क्योंकि एक शिक्षक पर ही देश का भविष्य निर्भर करता है। जयराम महिला बी.एड कालेज की प्राचार्या डा. प्रतिभा श्योकंद ने कहा कि महिलाओं को अपने सशक्तिकरण के लिए स्वयं को पहचानने की विशेष आवश्यकता है। यदि महिलाएं स्वयं अपना मूल्य पहचाने तो समाज में अपना विशेष स्थान बना पाएंगी। उन्होंने जीवन में योग के महत्व को बताया। इस अवसर पर पॉलिटेक्निक की प्राचार्या मनप्रीत कौर व प्राध्यापिकाओं ने भी छात्राओं को महिला सशक्तिकरण की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जयराम महिला बी.एड कालेज की सभी प्राध्यापिकाएँ मौजूद रही।
जयराम महिला बी.एड कालेज में व्याख्यान के अवसर पर छात्राएं एवं प्राध्यापिकाएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button