Breaking Newsछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

आपातकाल के 50 वीं वर्षगांठ पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिवार के सदस्यों को शाल श्रीफल देकर किया गया सम्मानित

आपातकाल पर आधारित फिल्म और फोटो प्रदर्शनी का किया गया प्रदर्शन

जांजगीर-चांपा 25 जून 2025/ आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र की हत्या दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट से लेकर ऑडिटोरियम तक  तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, आम नागरिक, छात्र-छात्राएं, अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिवारजनों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनके संघर्ष को याद करते हुए उन्हें लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी बताया। ऑडिटोरियम परिसर में आपातकाल पर आधारित फिल्म और फोटो प्रदर्शनी का किया प्रदर्शन किया गया।
       कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरि, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, श्री गुलाब सिंह चंदेल, श्री अमित गौर ने अपने संबोधन में आपातकाल के दौरान घटित घटनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व सांसाद श्रीमती कमला देवी पाटले, नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर-नैला श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मोहन यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रियंका सिंह, श्री पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, इंजी. रवि पांडेय, श्री अमर सुलतानिया, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्रीमती आराध्या राहुल कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राए व नागरिकजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel