बीस हजार रुपये का इनामी बदमाश कुलदीप सिंह उर्फ के डी गिरफ्तार

बीस हजार रुपये का इनामी बदमाश कुलदीप सिंह उर्फ के डी गिरफ्तार
बाजपुर/रुद्रपुर:बाजपुर थाना पुलिस ने बीस हजार रुपये के इनामी बदमाश कुलदीप सिंह उर्फ के डी गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। उक्त बदमाश कुलदीप सिंह उर्फ के डी जिसके द्वारा उतराखण्ड व उत्तर प्रदेश मे कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। इसके अपराधो की वारदातों के कारण उक्त कुलदीप सिंह पर बीस हजार रुपये का इनामी घोषित किया गया था। थाना बाजपुर जनपद उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा बीस हजार रुपये ईनामी अपराधी कुलदीप सिंह उर्फ के डी पुत्र स्वरूप सिंह निवासी ग्राम मुडयामनी कोतवालवी
बाजपुर जनपद उधम सिंह नगर को आज परातह,मुडियामनी के प्राईमरी स्कूल तिराहा,से 38 बोर का अवैध रिवालवर,व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। के डी का एक लम्बा आपराधिक इतिहास रहा है। इसके अलावा के डी साल 2012 मे काशीपुर क्षेत्र में हुए ट्रिपल मर्डर केस में साल 2018 मे पैरोल जंप करके फरार चल रहा था। इसके खिलाफ जनपद उधम सिंह नगर में डकैती,बलवा।जालसाजी, गैगसटर एक्ट,हत्या के प्रयास,शस्त्र अधिनियम में कुल 12 मुकदमे है। जो विभिन्न अदालतो मे विचाराधीन है। इसके अलावा यूपी के जिला मेरठ में साल 2018 मे शस्त्र अधिनियम थाना सवार जनपद रामपुर यूपी में साल 2019 मे लूट तथा चांदपुर,जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश मे मुठभेड़ के मुकदमे सहित उक्त तीन मुकदमो में वंचित चल रहा था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल संजय पांडेय,उपनिरीक्षक जसविंदर सिंह,जनार्दन भट्ट,व सिपाही मुन्नवर अली शामिल हैं। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विप्र फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाजसेवा के प्रति समर्पित कर्मठ महिलाओं को किया गया सम्मानित।

Wed Mar 10 , 2021
विप्र फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाजसेवा के प्रति समर्पित कर्मठ महिलाओं को किया गया सम्मानित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 समाजसेवा, कन्या विवाह व हर जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और चिकित्सा जैसे अनेक विषयों पर हुआ मंथन। नई दिल्ली :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर […]

You May Like

advertisement