उत्तराखंड देहरादूनआपदा संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण कार्यों पर रोक, सीएम धामी

नदियों-नालों के किनारे सरकारी-निजी निर्माण कार्य प्रतिबंधित

देहरादून। धराली-हर्षिल आपदा के बाद एक बार फिर नदी नालों के किनारे किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को प्रतिबंधित किया गया है।

सीएम ने भूस्खलन, हिमस्खलन एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों को तत्काल चिन्हित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की नई बसावट या निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्राकृतिक जल स्रोतों, नदियों और नालों के किनारों पर सरकारी या निजी निर्माण कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे और इनके क्रियान्वयन की नियमित निगरानी होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि नियम तोड़ने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि नदियों ब गाड़ गदेरों के किनारे निर्माण कार्य नहीं करने के आदेश पूर्व में भी जारी हो चुके हैं। लेकिन लगातार कब्जे होते जा रहे हैं।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमान, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते और अपर सचिव बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अलर्ट: उत्तराखंड में 15 अगस्त तक भारी बारिश व बाढ़ की संभावना

Tue Aug 12 , 2025
उत्तराखंडअलर्ट: उत्तराखंड में 15 अगस्त तक भारी बारिश व बाढ़ की संभावना,सागर मलिक *डबरानी के पास पोकलैंड समेत चालक भागीरथी में समाया हर्षिल के पास बनी झील को खोलने की जुगत जारी* गंगोत्री हाईवे पर डबरानी के पास वैकल्पिक मार्ग बनाने में जुटी पोकलैंड मशीन चालक समेत उफनती भागीरथी नदी […]

You May Like

Breaking News

advertisement