उत्तराखंड देहरादून भीषण हादसा: पिकअप वाहन नदी किनारे गिरा, दो की हालत गंभीर

सागर मलिक

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला गढ़वाल मंडल से सामने आया है, जहां धनौल्टी के नैनबाग सुमन क्यारी के पास सेब से भरा एक पिकअप वाहन यमुना नदी के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 6 बजे दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे-507 पर टिहरी गढ़वाल के थाना कैप्टी क्षेत्र में मोरी से विकासनगर सेब ले जा रहा पिकअप वाहन सुमन क्यारी के पास लगभग 300 मीटर नीचे यमुना नदी के किनारे गिर गया। वाहन में चार युवक सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य करते हुए घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार, हादसे के समय दो लोग वाहन से पहले ही बाहर निकल चुके थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं और उनका उपचार नैनबाग अस्पताल में चल रहा है। वहीं, अन्य दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद 108 एम्बुलेंस के जरिए देहरादून के उच्च स्तरीय अस्पताल भेजा गया है।

थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि सभी घायल युवक ग्राम नूरानी नैटवाड़, थाना मोरी, जनपद उत्तरकाशी के निवासी हैं। गंभीर रूप से घायल सुल्तानू पुत्र बनासू लाल और विपिन पुत्र सेम सिंह को बेहतर इलाज के लिए देहरादून भेजा गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इन्दिरेश अस्पताल व बालाजी फाउन्डेशन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया

Sun Aug 3 , 2025
उत्तराखंडइन्दिरेश अस्पताल व बालाजी फाउन्डेशन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया,सागर मलिक *205 रोगियों ने उठाया शिविर का लाभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रैशर की हुईं निःशुल्क जांचें व निःशुल्क दवाईयों का वितरण* देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा बालाजी फाउन्डेशन के तत्वाधान में […]

You May Like

Breaking News

advertisement