प्रबोधन कार्यक्रम’ को गरिमामय बनाने के लिए विस अध्यक्ष ने दिए निर्देश

‘प्रबोधन कार्यक्रम’ को गरिमामय बनाने के लिए विस अध्यक्ष ने दिए निर्देश।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

विधान परिसर का मुआयना कर एक-एक व्यवस्था का लिया जायजा।
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे मुख्य अतिथि।
हरियाणा पुलिस की टुकड़ी करेगी गार्ड ऑफ ऑनर।

चंडीगढ़, 5 फरवरी :
हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने 14 और 15 फरवरी को होने वाले ‘प्रबोधन कार्यक्रम’ की तैयारियों के सिलसिले में बुधवार को विधान परिसर का मुआयना कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। ‘प्रबोधन कार्यक्रम’ के मौके पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि होंगे। उनके गार्ड ऑफ ऑर्नर के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। विधायकों का प्रशिक्षण विधान सभा के सदन में होगा, इसके लिए सदन समेत पूरे परिसर में विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
इस दौरान लोक सभा की ओर से संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की टीम विधायकों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देगी। ‘प्रबोधन कार्यक्रम’ के शुभारंभ पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के गार्ड ऑफ ऑर्नर के लिए विधान भवन का सेरेमोनियल गेट खोला जाएगा। यहां पर हरियाणा पुलिस की टुकड़ी उन्हें सलामी देगी और वे परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण व वरिष्ठ अधिकारियों की अगुवाई में विधान भवन में प्रवेश करेंगे। विधान सभा के सभी प्रवेश द्वारों के साथ-साथ सदन व प्रमुख रास्तों को फूलों से सजाया जाएगा।
विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि 15 वीं विधान सभा के गठन के बाद लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला पहली बार हरियाणा विधान सभा आ रहे हैं। उनका स्वागत उनके पद की गरिमा के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के विधायकों के लिए यह गर्व की बात है कि ऐसे ज्येष्ठ और श्रेष्ठ व्यक्तित्व के सानिथ्य में हमें यह प्रबोधन कार्यक्रम करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशिष्ट अतिथि व अनेक राज्यों के विधान सभा अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।
‘प्रबोधन कार्यक्रम’ की तैयारियों के सिलसिले में विधान परिसर का मुआयना करते हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेशनल गेम्स में CM धामी ने बढ़ाया उत्तराखंड की टीम का हौसला

Thu Feb 6 , 2025
नेशनल गेम्स में CM धामी ने बढ़ाया उत्तराखंड की टीम का हौसला। रिपोर्ट- ज़फर अंसारी हल्द्वानी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नेशनल गेम्स के समापन की तैयारियों को देखने हल्द्वानी पहुंचे। जहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में नेशनल गेम्स के दौरान उत्तराखंड और दिल्ली के सेमीफाइनल फुटबॉल मैच को देखा सीएम […]

You May Like

Breaking News

advertisement