रहें न रहें हम महका करेंगे बनके सदा से दी लता को श्रद्धांजलि,लता के गीतों से सजी महफ़िल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : स्वर कोकिला लता मंगेश्कर की पुण्यतिथि तिथि पर गीतोँ की शाम लता के नाम कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय सभागार में हुआ। लता के चित्र पर माल्यार्पण करके लता के गीतों से महफ़िल सजाई गई। मधु वर्मा ने लता के सदाबहार गीत रहें न रहें हम महका करेंगे को गाकर माहौल को भावमय कर दिया। अरुणा सिन्हा के गीत उनसे मिली नज़र कि मेरे होश उड़ गए ने बहुत तालियां बटोरी। मीरा मोहन का गीत मौसम है आशिकाना बहुत पसंद किया गया। सुधीर मोहन का गीत फूल तुम्हें भेजा है खत में गाकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी। वहीं प्रकाश चंद्र सक्सेना ने ऐ मालिक तेरे वन्दे हम गीत ने श्रोताओं खूब रिझाया। सरस्वती वंदना मधु वर्मा ने की। स्वागत और संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।अध्यक्षता सुरेश बाबू मिश्रा ने की। सभी का आभार महासचिव प्रदीप माधवार ने व्यक्त किया। निर्भय सक्सेना, मधुरिमा, गंगाराम पाल,नीतू टंडन,प्रीति सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी, सुषमा रस्तोगी,बेबी शर्मा,शकुन सक्सेना,सत्येंद्र सक्सेना, डॉ. अखिलेश ,शीला विजय कपूर,मंजू लता ने लता मंगेश्कर के गाने प्रस्तुत करके समां बांध दिया।



