मोहर्रम व सावन में यलो आर्मी सतर्क

मोहर्रम व सावन में यलो आर्मी सतर्क

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : अलखनाथ प्रखण्ड की जून माह की मासिक बैठक डिप्टी चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ सर के मुख्य आतिथ्य व सहायक उपनियंत्रक प्रमोद डागर सर की अध्यक्षता में प्रभागीय कार्यालय जिला अस्पताल में आयोजित की गई। सहायक उपनियंत्रक प्रमोद डागर सर ने बताया अभी तक तीनों प्रभागों में अलखनाथ प्रखण्ड के वार्डनों की भर्ती सबसे ज्यादा हुई है व नवनियुक्त वार्डनों के प्रशिक्षण में अलखनाथ प्रखण्ड के वार्डनों की उपस्थिति भी सर्वाधिक रही। सभी वार्डनों ने करतल ध्वनि से प्रसन्नता को व्यक्त किया। बकरीद पर प्रखंड के वार्डनों ने तन्मयता से ड्यूटी की उन सभी की प्रशंसा भी सहायक उपनियंत्रक महोदय ने की। बैठक में वार्डनों की भर्ती के लक्ष्य के अनुसार प्रत्येक पोस्ट में वार्डनों की कमी प्रत्येक सैक्टरवाईज सभी पोस्टों के पोस्ट वार्डनों को अवगत कराई गई। इसके अतिरिक्त 30 जून को जिन वार्डनों का कार्यकाल पूरा हो रहा है सभी पोस्ट वार्डनों से उन सभी के प्रस्ताव तत्काल भेजने को कहा। स्टाफ आफिसर टू डिविजनल वार्डन गीता शर्मा से बेसमेंट की सूची तत्काल प्रभाव से प्रेषित करने को कहा। डिजिटल आई. कार्ड. के प्रोफार्मा तत्काल प्रभाव से प्रेषित करने के निर्देश पोस्ट वार्डनों को दिये। मोहर्रम व सावन माह के सोमवार पर ड्यूटी के सन्दर्भ में आवश्यक निर्देश सभी वार्डनों को दिये। भर्ती के लक्ष्य को भी शीघ्र अतिशीघ्र पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में वार्डनों को मार्ग निर्देशन देते हुए डिप्टी चीफ वार्डन रंजीत सर ने कहा कि सावन के सोमवार में ड्यूटी के दौरान वार्डन मन्दिर प्रबंधन के कार्यों में हस्तक्षेप न करें वे केवल दर्शनार्थियों की लाइन बनवाने व ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु करने में सहयोग करें। स्टाफ आफिसर टू डिविजनल वार्डन का यह कार्य रहेगा कि जो निर्देश डिविजनल वार्डन से प्राप्त हों उनका अनुपालन करना सुनिश्चित करें। स्टाफ आफिसर फायर प्रखण्ड में फायर के प्रशिक्षण आयोजित कराएं। स्टाफ आफिसर टू कैजुअलिटी फर्स्टएड के प्रशिक्षण आयोजित कराएं। जिन पोस्टों की मासिक बैठकों में वरिष्ठ वार्डनों को नहीं आमंत्रित किया जाएगा व जिनमें उपस्थित सैक्टर वार्डनों की संख्या कम होती है, उस बैठक को मान्यता नहीं मिलनी चाहिए। भर्ती काफी कम है पोस्ट वार्डन तत्काल उसे पूरा करें।
बैठक का संचालन डिवीजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल ने किया बैठक के समापन से पूर्व डिविजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों पदाधिकारियों व वार्डनों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिजली के खम्भे उतरा करंट बालिका की मौत,परिवार में मचा कोहराम

Wed Jun 25 , 2025
आजमगढ़। कोतवाली क्षेत्र के गौरीशंकर घाट स्थित शनिदेव मंदिर के पास बिजली के खम्भे से करंट की चपेट में आने से 11 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। सीताराम मुहल्ला निवासिनी जान्हवी पांडेय (11 वर्ष) पुत्री पवन पांडेय, मंगलवार सुबह गौरीशंकर घाट के पास शनिदेव मंदिर के निकट दोस्तों के […]

You May Like

advertisement