Uncategorized

यस बैंक बैंकर्स नाइट क्रिकेट लीग का विजेता बना

पवन कालरा संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता

बरेली : इंस्टिट्यूट ऑफ फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट(आई एफ टी पी) जो कि बैंकिंग, वित्तीय एवं बीमा क्षेत्र के लिए जॉब रेडी प्रतिभा तैयार कराकर , इन्हीं क्षेत्रों में नौकरी के अवसर उपलब्ध करवाती है।
इसके द्वारा बैंकिंग समुदाय में आपसी समन्वय और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “ बैंकर्स नाइट क्रिकेट लीग – सीजन 1” का आयोजन किया गया। क्रिकेट लीग का आयोजन आई एफ टी पी के निदेशक मनोज कुमार गुप्ता एवं सहयोगी गौरव नागपाल के तत्वाधान में किया गया। यह प्रतियोगिता फ्लडलाइट में खेले गए टी-10 मैचों के रूप में आयोजित हुई, जिसमें बैंकिंग क्षेत्र की चार टीमें एचडीएफसी, एक्सिस, यस व डीसीबी बैंक ने भाग लिया। दो सेमीफाइनल टीम यस बैंक और एचडीएफसी टीम रही तथा उपविजेता एचडीएफसी बैंक रहा। फाइनल विजेता के रूप में यसबैंक को पुरस्कृत किया गया।
संस्थान के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य बैंकिंग पेशेवरों को उनके व्यस्त कार्य जीवन के बीच कुछ समय खेल और आपसी मेल-मिलाप के लिए प्रदान करना है, ताकि बैंकिंग समुदाय में स्पोर्ट्समैनशिप, नेटवर्किंग और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिल सके।
इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में राहुल निमानी- एम डी एम्बेसडर प्लाई, अमित सेठी एमडी किंग क्रेस्ट लग्जरी विला, सरोज मिश्रा तथा बैंकों के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel