युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाविद्यार्थियों ने प्रस्तुत की गतिविधि

युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की गतिविधि।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – गीतिका बंसल, दूरभाष – 9416191877
 
कुरुक्षेत्र, 4 नवम्बर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सारसा में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पलवल कुरुक्षेत्र द्वारा युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने पूरी संसद की गतिविधि को प्रस्तुत किया। इससे बच्चों को हमारे लोकतांत्रिक व्यवस्था कैसी है उसकी जानकारी मिलती है। यह प्रतियोगिता अभी खंड स्तर पर चल रही है। जिला कुरुक्षेत्र में पांच खंड हैं, प्रत्येक खंड से एक-एक विद्यालय का चयन किया गया था। जिसमें खंड पिहोवा के विद्यालय सारसा को इसके लिए चयनित किया गया। उसके उपरांत जिले में जो टीम प्रथम स्थान प्राप्त करेगी वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए एससीईआरटी गुरुग्राम में जाएगी। इस मौके पर डाइट पलवल से डा. रामगोपाल शर्मा और डा. राजेंद्र सिंह इस प्रतियोगिता की मॉनिटरिंग के लिए पहुंचे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यवान शर्मा ने डाइट टीम का अभिवादन किया। इस कार्यक्रम की इंचार्ज कविता, डा. प्रीतिका, डा. नीतू वाला, सतवीर कौशिक ने टीम को तैयार करवाने के लिए अच्छी मेहनत की। सभी विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 
कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विदेशी भी अपना रहे भारतीय संस्कृति और संस्कार : महंत राजेंद्र पुरी

Sat Nov 4 , 2023
विदेशी भी अपना रहे भारतीय संस्कृति और संस्कार : महंत राजेंद्र पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी का प्रचार अभियान। कुरुक्षेत्र, 4 नवम्बर : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी निरंतर देश विदेश में भारतीय संस्कृति, संस्कारों व […]

You May Like

advertisement