सेन्ट जेवियर्स हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, अदिति सिंह ने किया टॉप

Oplus_131072

आजमगढ़।
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में सेन्ट जेवियर्स हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला और छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा शिक्षकों में उत्साह छा गया।


विद्यालय की मेधावी छात्रा अदिति सिंह ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया। वहीं इशिका गुप्ता ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। अभिषेक सिंह ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा तथा प्रिंस कुमार यादव ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया।
विषयवार श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों में प्रिंस कुमार यादव ने बायोलॉजी में 100 अंक प्राप्त किए। अभिषेक सिंह एवं साक्षी सिंह ने केमिस्ट्री में 98, इशिका गुप्ता ने फिजिकल एजुकेशन में 98, आयुष जायसवाल ने कंप्यूटर साइंस में 98, मोनिका यादव ने हिन्दी में 98 तथा अंबर यादव ने इंग्लिश में 97 अंक प्राप्त किए। विद्यालय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 9 रही।
विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर प्रबंध निदेशक प्रशांत चन्द्रा, प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव सहित विद्यालय परिवार ने मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह सफलता छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के अथक परिश्रम, लगन और त्याग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम ने एसटीपी एवं एफएसटीपी का किया निरीक्षण

Wed May 13 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत डीएम ने एसटीपी एवं एफएसटीपी का किया निरीक्षण रायबरेली:- 13 मई 2026,जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने नगर क्षेत्र में पीएसी के निकट स्थापित एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) एवं एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई व्यवस्था […]

You May Like

advertisement