आज़मगढ़:अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 06 मोटर साइकिल, एक नाजायज तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस व नगदी बरामद

थाना- अहरौला
अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 06 मोटर साइकिल, एक नाजायज तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस व नगदी बरामद

दिनांक- 16.09.2021 को श्री विनोद कुमार सोनी पुत्र आनन्द सोनी साकिन पारा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ थाना स्थानीय पर लिखित शिकायत की गयी कि मेरा मोटर साइकिल पारा कुटी पर से चोरी की गयी थी। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 141/2021 धारा 379 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।

दिनांक 17.01.2022 को थानाध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह थाना अहरौला मय हमराह फोर्स के गौरी पुलिया पर बैरियर चेकिंग के दौरान 02 नफर अभियुक्त क्रमशः 1. अनूप गुप्ता पुत्र निरंजन गुप्ता साकिन मदियापार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ व 2. जितेन्द्र अग्रहरी पुत्र बाबूराम अग्रहरी साकिन माधवपुर थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकर नगर की गिरफ्तारी की गयी अभियुक्त अनुप गुप्ता पुत्र निरंजन गुप्ता उपरोक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस की बरामदगी हुई। पुलिस बल द्वारा मौके पर अभियुक्तो को समय करीब 03.10 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्तगण 1. अनूप गुप्ता पुत्र निरंजन गुप्ता साकिन मदियापार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ व 2. जितेन्द्र अग्रहरी पुत्र बाबूराम अग्रहरी साकिन माधवपुर थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकर नगर के कब्जे/निशांदेही पर कुल चोरी की 05 अदद मोटर साइकिल व 01 अदद चोरी की स्कूटी तथा नगद 410/- रूपया बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 013/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 14/2022 धारा 379/411/414/420/473 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण– गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में अभियुक्तों नें बताया कि साहब हम तीनो लोग काफी दिनो से एक साथ मिलकर अलग अलग स्थानों से मोटर साइकिल की चोरी करते है और कुछ दिनों तक उसके अपने घरों मे छुपा कर रखते है फिर किसी दूसरे क्षेत्र मे ले जाकर कम दामों मे बिक्री कर देते है। इनका एक साथी सन्नी उर्फ सकलदीप मौर्या पुत्र चन्द्रभान मौर्या साकिन मदियापार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश मे आया है।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0 013/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट 2. मु0अ0सं0 14/2022 धारा 379/411/414/420/473 भादवि
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 013/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट 2. मु0अ0सं0 14/2022 धारा 379/411/414/420/473 भादवि
2-मु0अ0सं0 141/2021 धारा 379 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-

  1. अनूप गुप्ता पुत्र निरंजन गुप्ता साकिन मदियापार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
  2. जितेन्द्र अग्रहरी पुत्र बाबूराम अग्रहरी साकिन माधवपुर थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकर नगर
    बरामदगी-
    01 अदद तमंचा 01 अदद जिन्दा कारतूस मय चोरी की 05 अदद मोटर साइकिल
    01 अदद चोरी की स्कूटी तथा नगद 410/- रूपया
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
    1- थानाध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह, उ0नि0 श्री राजीव कुमार सिंह,उ0नि0 धनराज सिंह, का0 राकेश यादव म0का0 नेहा शुक्ला,
    थाना अहरौला जनपद आजमगढ़

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦਿਹਾਤੀ ਤੋਂ ਉਮੀਦਵਾਰ ਆਸ਼ੂ ਬਾਂਗੜ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਆਪਣੇ ਪਦ ਤੋਂ ਅਸਤੀਫ਼ਾ

Mon Jan 17 , 2022
ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 17 ਜਨਵਰੀ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ, ਪਾਰਟੀ ਨਹੀਂ ਇਕ ਕੰਪਨੀ ਹੈ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਟਿਕਟਾਂ ਦੀ ਵੰਡ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਤਾਂ ਜਿਹੜੀਆਂ ਅਟਕਲਬਾਜ਼ੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਸਨ ਔਰ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਰਕਰ ਅਸਤੀਫ਼ਾ ਦੇ ਗਏ ਸਨ ਪਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਚ ਇਕ ਅਨੋਖੀ ਘਟਨਾ […]

You May Like

Breaking News

advertisement