वात्सल्य वाटिका की 13 युवतियों ने बॉर्डर पर तैनात जवानों के लिए तैयार की 30 हजार सात्विक राखियां

वात्सल्य वाटिका की 13 युवतियों ने बॉर्डर पर तैनात जवानों के लिए तैयार की 30 हजार सात्विक राखियां

सीमा के जवानों, अधिकारियों कर्मचारियों को सात्विक रक्षा सूत्र बांधने के साथ दिलवाए जाएंगे 4 संकल्प।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 5 अगस्त : श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि हिंदू त्योहार देश को अनेकता से एकता के सूत्र में बांधते हैं। इस बंधन को मजबूत बनाने के लिए वात्सल्य वाटिका की युवतियां रक्षा सूत्र तैयार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में गाय को माता का दर्जा दिया है, जो हमारे और हमारे परिवार के लिए काफी लाभदायक है। गाय के दूध से बने उत्पाद हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं, जो हमें बीमारियों से दूर रखते हैं।
कुलपति वैद्य करतार सिंह धीमान मंगलवार को वात्सल्य वाटिका कुरुक्षेत्र में आयोजित संकल्प अभियान कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे। वात्सल्य वाटिका की 13 युवतियों द्वारा 30 हजार राखियां (सात्विक रक्षा सूत्र) बनाई जा रही है। इन राखियों को देश की सीमा पर रक्षा करने वाले जवानों, अधिकारियों- कर्मचारियों को भेजीं जाएंगी। सात्विक रक्षा सूत्र बांधने के साथ पर्यावरण रक्षा, गौ रक्षा संकल्प, भारतीय संस्कृति की रक्षा और नशा मुक्ति के लिए संकल्प दिलवाया जाएगा। वात्सल्य वाटिका की तरफ से गौमय स्वावलंबी यात्रा निकाली जाएगी।
मुख्य प्रशिक्षक तरुण जैन ने कहा कि संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत गौमय स्वावलंबी यात्रा निकाली जा रही है। उनका लक्ष्य गौमाता से जोडऩा है। पुरानी संस्कृति को उजाकर करने का लक्ष्य तय किया है। गौ माता से धर्म व संस्कृति का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पल्लवी, ज्योति, खुशी, किरण, गौरी, सिमरन, नंदनी, रोहिणी, पायल, महिमा, नैना व सारिका द्वारा सात्विक रक्षा सूत्र तैयार किए जा रहे हैं। इस सात्विक रक्षा सूत्रों को बॉर्डर के जवानों के लिए भेजा जाएगा।
इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाहक संजय कौशिक, 48 कोस मॉनिटरिंग कमेटी कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, हरिओम दास परिवराजक, जयभगवान सिंगला, योगराज, सेवा भारती जिला अध्यक्ष केसी रंगा, राजेश, हरिसिंह, बलबीर, नवीन बटला, नरेश, क्षुति, तरुण जैन, अशोक रोशा, पंकज जैन, नवनीत जैन, सुरेंद्र गोयल, नवकेतन गोयल, अशोक राठी, डा. राजा सिंगला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में लहराया परचम : पूजा शर्मा

Wed Aug 6 , 2025
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 5 अगस्त : श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र के विद्यार्थियों ने हाल ही में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या पूजा शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में […]

You May Like

advertisement