जांजगीर-चांपा जिले के 17 मजदूरों को जम्मू-कश्मीर के ईंट भट्टा मालिक के चंगुल से मुक्त कराया गया

जांजगीर-चांपा, 13 जनवरी, 2022/ जांजगीर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से जम्मू में बंधक बनाए गए 17 मजदूरों को ईंट भट्ठा मालिक के चंगुल से  आज मुक्त कराया गया। कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला को वीडियो और पत्र के माध्यम से जम्मू कश्मीर के मारजाली रजित भाठा में जिले के 6 मजदूर श्रमिक परिवारों को‌ ईंट भट्टा मालिक द्वारा बंधक बनाने की सूचना मिली थी। कलेक्टर ने प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रम पदाधिकारी डॉ. के के सिंह को तत्काल इन 17 बंधक श्रमिकों को मुक्त करवाने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। श्रम अधिक पदाधिकारी डॉ के के सिंह ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर सूचना मिलते ही व्हाट्सएप के माध्यम से जम्मू कश्मीर राज्य के असिस्टेंट लेबर कमिश्नर से संपर्क कर श्रमिकों को विधिवत कार्रवाई कर मुक्त कराने का आग्रह किया गया।
 आग्रह पर वहां के असिस्टेंट लेबर कमिश्नर ने विधिवत कार्रवाई करते हुए जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम खोखरा, सिवनी, अड़भार और उदयभाठा के 6 मजदूर कविता, लक्ष्मीन, कीर्तन, रूपा, गंगाराम, धन साय और उनके परिवार सहित कुल 17 सदस्यों को मुक्त कराकर भोजन तथा गृह ग्राम वापसी की टिकट की व्यवस्था करवाई गई। श्रमिकों को जम्मू स्टेशन तक छुड़वाया गया।
 श्रमिकों ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया था कि वे 25 अगस्त 2021 को  मजदूरी के लिए जम्मू राज्य गए थे।
17 नवंबर को उनका काम समाप्त हो गया था। लेकिन ईटा भट्ठा के मालिक ने न ही मजदूरी दी और न ही उन्हें वापस लौटने दिया जा रहा था। साथ ही वहां रहने के लिए खर्च के लिए पैसे भी नहीं मिल रहे थे।
    उन्होंने ईंट भट्टा मालिक के बंधन से मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा के प्रति आभार व्यक्त किया है

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोविड अपडेट: उतराखंड राजभवन में 33 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, दो दिन के लिए राजभवन बंद,

Thu Jan 13 , 2022
देहरादून: देहरादून स्थित राजभवन में 33 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एहतियातन राजभवन को दो दिन के लिए बंद रहेगा। जानकारी के अनुसार, राजभवन में एक कर्मचारी संक्रमित मिला था। मंगलवार को 198 कर्मचारियों की जांच कराई गई, जिसमें 32 अन्य कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। अब कुल 33 कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी […]

You May Like

Breaking News

advertisement