वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों ने किया स्वागत।
कुरुक्षेत्र, 20 मार्च : थानेसर के विधायक सुभाष सुधा के राज्य मंत्री बनने के बाद कुरुक्षेत्र में पहुंचने पर भव्य रोड़ शो निकाला गया। राज्य मंत्री सुभाष सुधा के अग्रवाल धर्मशाला में पहुंचने पर श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। साथ ही मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सभी ने माला पहना कर तथा शाल डाल स्वागत किया गया। संस्था की ओर से मिठाई भी बांटी गई। प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने स्वागत करते हुए कहा कि यह कुरुक्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। नगर के विकास कार्यों को तेजी मिलेगी। इस अवसर पर श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के कोषाध्यक्ष कपिल मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य राज कुमार मित्तल, अशोक गर्ग, भरत लाल भरतू, अंशुल बंसल, विनय गुप्ता, जंग बहादुर सिंगला, मुनीष मित्तल, विजय गर्ग, प्रवीण गोयल, विकास बंसल इत्यादि भी मौजूद रहे।
श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के पदाधिकारी एवं सदस्य राज्यमंत्री सुभाष सुधा का स्वागत करते हुए।