![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2024/03/1000025982-1024x507.jpg)
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
जयराम कन्या महाविद्यालय की टीचरों एवं छात्राओं ने खेली खूब होली।
कुरुक्षेत्र, 22 मार्च : श्री जयराम शिक्षण संस्थान के अंतर्गत ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में होली का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने भारतीय परम्पराओं एवं संस्कृति के अनुसार खूब धमाल किया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों और गैर शिक्षक स्टाफ ने फूलों से होली खेली। महाविद्यालय की छात्राओं ने एक दूसरे को रंगों से सराबोर करते हुए होली का त्यौहार मनाया। गीत एवं नृत्य के द्वारा छात्राओं ने अपने मन की भावनाओं व खुशियों का इजहार किया। इस अवसर पर प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार आकर्षक और मनोहर रंगों का त्योहार है। यह एक ऐसा त्यौहार है जो हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन की सीमा से परे जाकर लोगों को भाई-चारे का संदेश देता है। इस दिन सारे लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले मिलते हैं और एक दूजे को गुलाल लगाते हैं। एक-दूसरे को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। इस दिन अलग-अलग जाति, धर्म और वर्ग के लोग एक साथ उत्सव मनाते हैं। इसलिए यह हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है।
जयराम कन्या महाविद्यालय में होली मनाते हुए।