संविदा कर्मचारी संघ ने अधिशासी अभियंता को मांग पत्र सौंपा

आलापुर (अंबेडकर नगर) तहसील क्षेत्र आलापुर अंतर्गत उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के महामंत्री सत्य प्रकाश विश्वकर्मा के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता आलापुर को संविदा कर्मचारी संघ ने मांग पत्र सौंपा। मालूम हो संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता को सौंपे गए मांग पत्र में मांग की है कि प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम जिसमें आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों की समस्याओं तथा पूर्व में हुए समझौते का पालन न होने के कारण संघ द्वारा 17/01/2025 को प्रबंध निदेशक कार्यालय पर सत्याग्रह करने का निर्णय लिया गया है। संविदा कर्मचारी संघ ने अपने मांग पत्र में मांग की है कि यदि इससे भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 18/ 1/ 2025 से मध्यांचल के अंतर्गत आने वाले भिन्न-भिन्न वितरण मंडल कार्यालय से लेकर प्रबंध निदेशक कार्यालय पर सत्याग्रह शुरू कर दिया जाएगा। इस सत्याग्रह में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन संविदा कर्मचारी संघ के समस्त आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे संविदा कर्मचारी सम्मिलित होंगे। संविदा कर्मचारी संघ ने अपनी मांग में कहा है कि समस्त उपकेंद्रो पर कार्यरत संविदा कर्मियों को बिना कारण बताएं उन्हें पद से हटा दिया गया है इस संबंध में संगठन एवं कारपोरेशन के अधिकारियों द्वारा वार्ता की गई थी जिसमें यह तय हुआ था कि संगठन को संविदा कर्मियों के स्थान खाली होने पर अथवा नई जगह आने पर निकाले गए संविदा कर्मियों को समायोजित किया जाएगा। जबकि समझौते के बाद भी पूर्व कर्मचारियों को कंपनी द्वारा नहीं रखा गया नए कर्मचारियों को नियुक्त कर दिया गया। ऐसे में यदि संविदा कर्मचारी संघ की मांगे नहीं मानी गई तो समस्त संविदा कर्मचारी सत्याग्रह करने पर मजबूर होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। इस मौके पर संगठन मंत्री राजेश यादव सहित अन्य सभी संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपर पुलिस महानिदेशक ने बरेली ज़ोन के जनपदों को वितरित किए ड्रोन

Tue Jan 14 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, रमित शर्मा द्वारा जोन कार्यालय पर आगामी त्यौहारों पर आमजन की सुरक्षा व अपराध नियंत्रण तथा शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत बरेली जोन के समस्त जनपदों को ड्रोन वितरण किये गये।ड्रोन आगामी सार्वजनिक आयोजनों में […]

You May Like

Breaking News

advertisement