लूट की झूठी कहानी गढ़ने वाले दोनों आरोपी साले बहनोई को भेजा जेल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : भोजीपुरा थाना क्षेत्र में प्रिंटिंग प्रेस के मालिक ने अपने बटाईदार के रुपये हड़पने के लिए लूट की झूठी घटना बनाकर उसे सुना दी। इस घटना में प्रिंटिंग प्रेस मालिक ने अपने साले को भी शामिल कर लिया। बैंक से 70 हजार रुपये निकालकर उसने अपने साले को दे दिए इसके बाद लूट का शोर मचा दिया। इस घटना का सीओ हाईवे ने सोमवार को खुलासा करते हुए आरोपी साले-बहनोई को जेल भेज दिया है।
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव पैगाम निवासी शिवचरण उर्फ सुनील ने 15 बीघा जमीन में पैगाम निवासी नोनीराम ने बटाई पर धान की फसल की। नोनीराम ने धान सरकारी क्रय केंद्र पर बेचा। धान विक्रय की कुल धनराशि 94 हजार 728 रुपये शिवचरण के सेमीखेड़ा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में आई थी। शिवचरण को आधे रुपये यानि 47 हजार 364 रुपये बटाईदार नोनीराम को देने थे। शिवचरण ने बटाईदार नोनीराम को पैसे देने की बजाय अपनी पत्नी के गिरवी पड़े जेवर को छुड़ा लिए लेकिन बटाईदार को पैसे नहीं दिए। उसे लूट की झूठी घटना सुना दी।
सीओ हाईवे नीलेश कुमार मिश्र ने बताया कि शिवचरण ने छह जनवरी को सेमीखेड़ा स्थित बैंक से 70 हजार रुपये निकाले और बहेड़ी के गांव हरहरपुर निवासी अपने साले हरिओम को फोन करके बुलाया। 70 हजार रुपये उसे दे दिए। इसके बाद उसने लूट का शोर मचा दिया। पुलिस के मुताबिक शिवचरण ने लूट का नाटक इसलिए रचा ताकि बटाईदार को रुपये न देना पड़े।
प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी व अपराध निरीक्षक श्रवण कुमार यादव, एसएसआई तेजपाल सिंह ने सीसीटीवी फुटेज और परिजनों की गई पूछताछ के आधार पर लूट की घटना का खुलासा किया। पुलिस ने शिवचरण व उनके साले हरिओम को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 70 हजार रुपये तीन मोबाइल, चार बैग, एक हेलमेट बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लेखपाल हत्याकांड का 25 हजार का इनामिया आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue Jan 14 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : लेखपाल मनीष कश्यप हत्याकांड में फरीदपुर पुलिस और एसओजी टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ सोमवार को सुबह गौसगंज के पास नहर पटरी के किनारे हुई। इस मामले में […]

You May Like

Breaking News

advertisement