विवेकानंद निबंध प्रतियोगिता में अविनाश प्रथम,मधु ,मीरा द्वितीय तथा शोभा ,प्रीती को तृतीय स्थान मिला तथा सभी को किया पुरस्कृत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रविवार को मनोहर भूषण इंटर कालेज में विवेकानंद जयंती पर विवेकानंद निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 30 लोगों ने हिस्सा लिया। अविनाश चंद्र सक्सेना प्रथम,मधु वर्मा, मीरा मोहन द्वितीय तथा शोभा सक्सेना,प्रीती तृतीय स्थान पर रहीं। अखिलेश कुमार,सुधीर मोहन,डॉ.असित रंजन,मंजू लता सक्सेना को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सभी प्रतियोगियों को पटका,प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा,क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा,संयोजक अभय सिंह भटनागर ने दिए। मुख्य वक्ता सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि विवेकानंद मात्र 39 वर्ष की अपनी अल्पायु में लोगों को जीवन पर्यन्त काम करने को प्रेरित कर गए।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सक्सेना, डा.अतुल कुमार वर्मा,सत्येंद्र सक्सेना, शकुन सक्सेना,वेद प्रकाश कातिब,सीएस अंकित अग्रवाल, सुनील कुमार शर्मा, अनिल गुप्ता,डा. एम.एम.अग्रवाल,गंगा राम पाल, जितेंद्र कुमार,उमेश चंद्र गुप्ता,डॉ.एल.बी.सिंह, बिपिन कुमार गर्ग,अनीलेश कुमार,राजीव सक्सेना, मुकेश एल आई सी और राजीव कुमार सक्सेना”काका” उपस्थित रहे। अनिलेश सक्सेना ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री शिरड़ी साईं सर्ब देव मंदिर श्याम गंज में खिचड़ी भोज प्रसाद का हुआ वितरण

Wed Jan 15 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : श्री शिरडी साई सर्बदेब मंदिर श्यामगंज मे बिगत कई वर्षो से अनवरत 14 घंटे बिना रुके खिचडी भोज प्रसाद बितरण सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक किया जाता बिगत वर्षो की भाति इस वर्ष भी खिचडी प्रसाद बितरण की शुरुआत की गई। […]

You May Like

Breaking News

advertisement