उत्तराखंड: वाल्मीकि समाज से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए गणेश जोशी ने

उत्तराखंड: वाल्मीकि समाज से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए गणेश जोशी ने,
सागर मलिक संपादक

सार:मसूरी में आगामी चुनाव के दृष्टिगत वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ संवाद कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी चुनाव कार्यालय में आगामी नगर पालिका परिषद मसूरी के चुनावों के दृष्टिगत वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ संवाद कर भाजपा नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रत्याशी मीरा सकलानी एवं अन्य सभासदगणों के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मीरा सकलानी उस पार्टी की प्रत्याशी है, जिसका नेता विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने ही पर्यावरण मित्र जैसा सम्मान जनक नाम दिया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा डबल इंजन सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के नारे के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने सभी से आगामी 23 जनवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा आपका एक मसूरी के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के एक निजी होटल में अग्रवाल महासभा के पदाधिकारियों के साथ संवाद कर भाजपा के पक्ष में मतदान की भी अपील की।

इस अवसर पर दर्जाप्राप्त मंत्री कैलाश पंत, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, चेयरमैन प्रत्याशी मीरा सकलानी, मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, रजत अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: विकास के लिए निगम चुनावो में भाजपा की जीत जरूरी, सतपाल महाराज

Thu Jan 16 , 2025
सागर मलिक संपादक देहरादून। देश एवं प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शहर से लेकर पहाड़ के सुदूरवर्ती गांवों तक विकास की गंगा बह रही है। समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश में पहला राज्य बनने के साथ-साथ राष्ट्रीय […]

You May Like

advertisement