पारंपरिक रीति रिवाज के साथ के साथ 51 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

पारंपरिक रीति रिवाज के साथ के साथ 51 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दंपतियों को दिया गया उपहार।
सगड़ी (आजमगढ़):मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत अजमतगढ़ ब्लॉक परिसर में शनिवार को समारोह पूर्वक 51 जोडो का सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार विवाह हुआ। विवाह कार्यक्रम में शामिल एक मुस्लिम जोड़े का मुस्लिम रीति रिवाज से काजी ने निकाह कराया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद संतोष सिंह और विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री यशवंत सिंह रहे।
समाज कल्याण विभाग द्वारा आठ ब्लॉकों के 51 लोगों का पंजीकरण कराया गया था। अजमतगढ़ ब्लॉक परिसर में इस विवाह को लेकर दो दिन पहले से ही तैयारी चल रही थी। भव्य पंडाल बनाकर सजाया गया था। ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों और पारंपरिक रीति रिवाज के साथ 50 जोड़ों का जयमाल ,पाणिग्रहण और सिंदूरदान संस्कार कराया।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि शासन द्वारा हर वर्ग के लोगों की चिंता कर उनके जीवन को संवारने का काम किया जा रहा है। हर माता पिता का सपना होता है कि उनकी बेटी का विवाह बिना किसी चिंता के हो सके। कई ऐसे माता पिता हैं जो पैसे के अभाव में बेटी का विवाह संपन्न कराने में अनेकों परेशानी का सामना करते हैं। ऐसे लोगों के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना वरदान साबित हो रही है। इस अवसर पर कन्या और बरपक्ष के लोगों को भोजन कराया गया। समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल ने बताया कि लड़की के खाते में₹35000 और ₹10000 का उपहार दिया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि ब्लॉक परिसर में जिनका विवाह हुआ है, वह हमारी धर्म बेटी है। उनके कल्याण के लिए जो भी योजनाएं संचालित है उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र मिश्र ने किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में तीन स्थानों की पुलिस मौजूद रही। मनोज कुमार श्रीवास्तव,तारकेश्वर ओझा, सोनू सिंह, अजय साहनी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बिलरियागंज रमेश यादव आदि लोगों ने वर कन्या के सुखमय जीवन की कामना की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की ओर से 21 जरूरतमंद व्यक्तियों को जनवरी 2025 महीने का राशन किया गया वितरण

Sun Jan 19 , 2025
पंडित केवल कृष्णा जोशी मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। पंजाब (फिरोजपुर)19 जनवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा 21 जरूरतमंद व्यक्तियों/महिलाओं को जगदीश बजाज की अध्यक्षता में जनवरी महीने का राशन वितरण किया गया। पंडित केवल कृष्ण जोशी मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। […]

You May Like

Breaking News

advertisement