लोको पायलट की सूझबूझ से आग का गोला बनने से बची डेमू ट्रेन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बरेली सिटी से चलने वाली डेमू ट्रेन आग का गोला बनने से बच गई। ट्रेन के पिछले इंजन में सोमवार सुबह धुआं उठने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इंजन से डीजल का रिसाव हो रहा था। धुआं निकलता देख लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया और रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। घटना बिलवा के पास की है। गनीमत रही कि समय रहते आग को बुझा दिया गया जिससे बड़ी घटना टल गई।
डेमू ट्रेन बरेली सिटी और उत्तराखंड के काशीपुर के बीच चलती है। इस ट्रेन में ज्यादातर दैनिक यात्री सफर करते हैं। सोमवार सुबह डेमू ट्रेन तय समय से बरेली सिटी से रवाना हुई। बिलवा और नगरिया कला के बीच ट्रेन के पिछले इंजन से धुआं निकलने लगा। इसकी जानकारी होने पर चालक ने ट्रेन रोक दी। नीचे उतरकर देखा तो इंजन से डीजल का रिसाव हो रहा था।
घटना के बाद पूरी ट्रेन को खाली करा दिया गया। सूचना मिलने के बाद रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। इंजन के डीजल टैंक को दुरुस्त किया गया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। बताया गया कि शॉर्ट सर्किट से चिंगारी उठ रही थीं। डीजल रिसाव ठीक होने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीले वस्त्र धारण करके भगवान कृष्ण जन्म उत्सव मनाया गया

Tue Jan 21 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : श्री बांके बिहारी मन्दिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आज चतुर्थ दिवस में व्यास जी ने प्रह्लाद जी के चरित्र का वर्णन किया ,तथा हमें यह बताया कि भगवान और साधु संत हमारे ऊपर किस तरह कृपा करते हैं, और उनकी कृपा का […]

You May Like

advertisement