परियोजनाओं की रैंकिंग में अपेक्षित सुधार लाने के दिये निर्देश

अंबेडकर नगर | जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर समस्त विभागों के विकास कार्यों के प्रगति की एक–एक करके परियोजनावार गहन समीक्षा की। उन्होंने समस्त परियोजनाओं में संबंधित अधिकारियों को नियमित बेहतर कार्य करने और विकास परियोजनाओं में प्रगति लाकर रैंकिंग में सुधार लाने हेतु निर्देशित किया। बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत आपूर्ति, 15वां एवं 5वां वित्त आयोग ग्राम पंचायत, ओडीओपी टूलकिट योजना, मत्स्य उत्पादन, संरक्षित निराश्रित गोवंश की सुपर्दगी, अंडा उत्पादन से संबंधित अधिकारियों को विशेष तौर पर बेहतर कार्य कर परियोजनाओं की रैंकिंग में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने एवं विभागीय योजनाओं में शत–प्रतिशत सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने तथा योजनाबद्ध तरीके से विभागीय लक्ष्यों के अनुरूप शत–प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को कराए जा रहे कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने और समय से भुगतान करने के निर्देश दिए, जिससे परियोजना की रैंकिंग खराब न हो। उन्होंने सभी अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि वह पूर्ण दायित्वबोध के साथ कार्य करके लक्ष्य को नियमित पूरा रखें ताकि रैंकिंग अपेक्षित स्तर पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि जिन विभागीय अधिकारियों की रैंकिंग खराब पाई जाती है उनकी जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी जिसके लिए वह स्वयं उत्तरदाई होंगे।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी व बेहतर ढंग से किया जाए और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं से समस्त वंचित एवं पात्र लोगों को जोड़कर उनकी समस्याओं का भी बुनियादी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सभी अधिकारी आईजीआरएस और सीएम डैशबोर्ड पर अंकित प्रगति की स्वयं देखें। इस दौरान यदि उन्हें कोई भी समस्या या शिकायत लम्बित पायी जाती है, तो तत्काल निराकरण भी करें।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राज कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनुपम सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार वर्मा, उप निदेशक कृषि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के अन्तर्गत रोजगार सृजन एवं स्थायी गुणवत्ता पूर्ण परिसम्पत्तियों के सृजन में लाइन विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका

Wed Jan 22 , 2025
अंबेडकर नगर | दिनांक 20 जनवरी 2025 को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मनरेगा कन्वर्जेंस से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के अन्तर्गत रोजगार सृजन एवं स्थायी गुणवत्ता पूर्ण परिसम्पत्तियों […]

You May Like

advertisement