Uncategorized
उत्तराखंड: खानपुर विधायक उमेश कुमार को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच न्यायलय की और लेकर रवाना हुई पुलिस
उत्तराखंड: खानपुर विधायक उमेश कुमार को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच न्यायलय की और लेकर रवाना हुई पुलिस,
सागर मलिक संपादक
शनिवार शाम से हिरासत में लिए गए विधायक उमेश कुमार को पेशी के लिए कोर्ट ले जाया गया। उससे पहले उनका मेडिकल भी करवाया गया हैं कोर्ट जाने से पहले उमेश कुमार ने कहा उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है।
पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह से विवाद के बाद शनिवार को पुलिस ने उमेश कुमार को हिरासत में लिया था। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी थी। वहीं उमेश कुमार को पूरी रात सिविल लाइंस कोतवाली में रखने के बाद आज तीन बजे कोर्ट के लिए ले जाया गया।
बताया गया है कि उससे पूर्व उनका मेडिकल करवाया जाएगा। कोर्ट जाने से पहले उमेश कुमार ने मीडिया द्वारा पूछे जाने पर कहा कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है उनके साथ न्याय होगा।