अग्नि के समान प्रतापी महर्षि कुश की तपस्थली कुश तीर्थ

अग्नि के समान प्रतापी महर्षि कुश की तपस्थली कुश तीर्थ।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : महाभारत युद्ध क्षेत्र कुरुक्षेत्र के 48 कोस तीर्थ का हमारे प्राचीन ग्रंथों में वर्णन मिलता है जो अपनी अलग ही पहचान बनाए हुए है उन्हीं में से एक तीर्थ कुश/रामसर नामक यह तीर्थ जींद से लगभग 28 कि.मी. की दूरी पर कुचराना ग्राम में स्थित है। महाभारत के अनुसार प्राचीन काल में कुश नामक एक महर्षि थे जो अग्निदेव के समान प्रतापी थे। अपनी तपस्या के बल से ही यह अग्नि के समान प्रतापी हुए थे। कहा जाता है कि इन्हीं महर्षि कुश ने इस तीर्थ पर दीर्घ समय तक कठोर तप किया था। इसीलिए उनके नाम पर इस तीर्थ का नाम कुश तीर्थ पड़ गया। महाभारत के अनुशासन पर्व में कुशस्तम्ब एवं कुशावर्त नामक तीर्थों का वर्णन है। कूर्म पुराण में भी कुश तीर्थ का वर्णन है।
यहाँ तीर्थ स्थित सरोवर पर घाट में एक प्रवेश द्वार दो मेहराबों से निर्मित है। घाट के दोनों तरफ अष्टभुजा आकृति की बुर्जियाँ हैं। सरोवर के पास एक कृत्रिम टीले पर एक आधुनिक समाधि का निर्माण किया गया है जो कि बाबा ब्रह्मदास को समर्पित है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में केयू बना हरियाणवी संस्कृति का संवाहक

Fri Jan 31 , 2025
अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में केयू बना हरियाणवी संस्कृति का संवाहक। केयू हरियाणा धरोहर संग्रहालय ने दिया सरस्वती नदी को स्वच्छ रखने का संदेश। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 29 जनवरी : तीर्थ स्थल पिहोवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव 2025 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में केयू […]

You May Like

Breaking News

advertisement