अमेरिकन कार्ड बनवाने का झांसा देकर व्हाट्सएप कॉल कर 5 लाख की ठगी, एफआईआर

अमेरिकन कार्ड बनवाने का झांसा देकर व्हाट्सएप कॉल कर 5 लाख की ठगी, एफआईआर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बहेड़ी क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने एक युवक को अमेरिकन कार्ड बनवाने का झांसा दिया, और उससे 5 लाख रुपये की ठगी कर ली। युवक ने बताया कि उसके खाते से 7 बार में रकम निकाली गई। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बहेड़ी निवासी मुकेश गर्ग ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड बनवाने का झांसा दिया। झांसा देकर क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड और पैनकार्ड की जानकारी ले ली। इसके बाद मदद के बहाने उनकी फोन स्क्रीन को शेयर कराया और उसमें ओटीपी देखकर सात बार में 5 लाख 2 हजार 728 रुपये उनके खाते से निकाल लिए। धोखाधड़ी के बारे में जब तक मुकेश को पता लगा तब तक कर उनका खाता खाली हो चुका था। उन्होंने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत कर साइबर क्राइम थाने में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कई बार ऐसी ठगी के बाद लोग शिकायत करते हैं कि उन्होंने किसी को ओटीपी शेयर नहीं किया तो उनके खाते से रुपये कैसे कट गए। जबकि वह नहीं समझ पाते कि जाने अंजाने में वह कई बार ऐसे एप इंस्टॉल कर बैठते हैं जो उनकी मोबाइल फोन स्क्रीन दूर बैठे साइबर ठग से शेयर कर देते हैं। मतलब प्रोसेस होने पर उसे आपके मोबाइल के ओटीपी व अन्य जानकारी दिखाई देती है। क्विक सपोर्ट नाम का एप कई बार ठग ही लोगों के मोबाइल में इंस्टाल करा देते हैं, यह एनीडेस्क की तरह ही काम करता है पर लोग इसके नाम से धोखा खा जाते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बजट जनहित में हर वर्ग को लाभ मिलने की उम्मीद,उम्मीदों का बजट:पम्मी वारसी

Sun Feb 2 , 2025
पवन कालरा (संवाददाता) बरेली : जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी ख़ाँ वारसी ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज देश का बजट 2025 लोकसभा में पेश किया, यह बजट युवाओं से लेकर महिलाओं पर फोकस रखा गया है। वहीं गरीब, मिडिल क्लास और किसानों के लिए भी इस बजट […]

You May Like

Breaking News

advertisement