दो अलग अलग पुलिस मुठभेड़ लूट के छह आरोपी गिरफ्तार

दो अलग अलग पुलिस मुठभेड़ लूट के छह आरोपी गिरफ्तार

बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य और एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा व एसपी साउथ अंशिका वर्मा के निर्देशानुसार चलाए गए अपराधियों की धरपकड़ अभियान में दो थानों की पुलिस ने मुठभेड़ में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहली मुठभेड़ फरीदपुर में हुई, जहां लूट की योजना बना रहे आरोपियों को दबोच लिया गया। वहीं दूसरी मुठभेड़ भोजीपुरा में हुई जहां लोगों पर हमला करके मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एक फरवरी को बहेड़ी के ग्राम टियूली निवासी मोहम्मद आतिफ पुत्र मोहम्मद आरिफ ने थाना भोजीपुरा में मुकदमा दर्ज कराया था कि अपाचे बाइक पर सवार बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर उसका मोबाइल छीन लिया। इस घटना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज बिलवा पुल के पास से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियो में हाफिजगंज के ग्राम प्रेम निवासी राहुल मौर्य, इज्जतनगर के बड़ी बिहार निवासी अभिषेक दिवाकर और इज्जतनगर मोहल्ला बनूवाल फेस 2 निवासी आदित्य गंगवार शामिल हैं। इन आरोपियों से लूटे गए 5 मोबाइल फोन, एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और दो अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। इनमें से एक बाइक थाना बारादरी क्षेत्र और दूसरी बाइक थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र से चोरी की गई थी।
थाना फरीदपुर पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को बीसलपुर अंडरपास के पास लूट की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर फरीदपुर हरेंद्र सिंह के अनुसार बदमाशों को आत्मसमर्पण करने को कहा, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इस दौरान करन पुत्र राजेन्द्र सिंह पाल मूल निवासी फरीदपुर के मोहल्ला फर्रखपुर वर्तमान में बारादरी के संजय नगर में रह रहा है। अमित पुत्र चंद्रपाल मौर्य मूल निवासी भुता के ग्राम खजुरिया सम्पत वर्तमान में बारादरी के संजय नगर में किराए के मकान में रह रहा है। जबकि विशाल पुत्र रामानंद राठौर मूल निवासी इज्जतनगर के मोहल्ला परवाना नगर का रहने वाला है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद किया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कारीगर को गोली मारने वाले आरोपी को उम्रकैद और 50 हजार जुर्माना

Tue Feb 4 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : पांच हजार रुपये के लिए जरी कारीगर को गोली मारकर घायल करने के मामले में न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट रवि कुमार दिवाकर ने दोषी को उम्रकैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी […]

You May Like

Breaking News

advertisement