कारीगर को गोली मारने वाले आरोपी को उम्रकैद और 50 हजार जुर्माना

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : पांच हजार रुपये के लिए जरी कारीगर को गोली मारकर घायल करने के मामले में न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट रवि कुमार दिवाकर ने दोषी को उम्रकैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को दो साल अतिरिक्त जेल में रहना होगा। कोर्ट ने जुर्माने की राशि का पीड़ित को बतौर क्षतिपूर्ति भुगतान का आदेश दिया है।
5 हजार रुपये के लिए मारी थी गोली
कैंट थाने के ठिरिया निजावत खां के वार्ड नंबर 11 निवासी गुलशेर खां ने 15 नवंबर 2009 को वार्ड नंबर पांच निवासी50 नईम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुलशेर खां के अनुसार उनके बेटे अफजाल खां और मुर्तजा खां कस्बे के ही शमशुल खां के मकान में जरी का काम करते थे। 15 नवंबर 2009 को सुबह 10 बजे मोहल्ले के अजय ने उनके बेटे अफजाल को यह कहते हुए बाहर बुलाया कि उसे नईम बुला रहा है। अफजाल बाहर आया तो नईम ने देसी पौनिया से गोली मार दी। गोली उसकी पीठ में लगी।
मुतर्जा खां ने पड़ोसियों के सहयोग से भाई अफजाल को अस्पताल पहुंचाया। अलग-अलग अस्पतालों में 45 दिन इलाज के बाद अफजाल की जान बची। विवेचना के बाद पुलिस ने 13 जून 2011 को आरोप पत्र दाखिल कर दिया। अभियोजन की ओर से 11 गवाह और 15 साक्ष्य पेश किए गए। कोर्ट ने बचाव और अभियोजन पक्ष को सुनने के बाद नईम को कातिलाना हमले का दोषी मानते हुए उम्रकैद और जुर्माने की सजा सुनाई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मनाया गया कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम

Tue Feb 4 , 2025
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मनाया गया कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : रविन्द्र कुमार जिलाधिकारी बरेली के आदेशानुसार व श्रीमती मोनिका राणा जिला प्रोबेशन अधिकारी बरेली के निर्देश के क्रम में रिंकी सैनी जिला मिशन कोऑर्डिनेटर हरिंद्र कौर जेंडर स्पेशलिस्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ […]

You May Like

Breaking News

advertisement