Uncategorized

कुरुक्षेत्र से प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचे भक्तों ने किया संकीर्तन व भगवान श्री राम के प्रिय भक्त हनुमान का उदघोष

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

जयराम आश्रम शिविर प्रयागराज में जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज के सान्निध्य में हुआ विशेष हनुमत पूजन।

कुरुक्षेत्र, 5 फरवरी : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की श्री जयराम विद्यापीठ से जुड़े बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री जयराम आश्रम शिविर प्रयागराज में पहुंचे। इस मौके पर देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी से आशीर्वाद लिया। मंगलवार को कुरुक्षेत्र के श्रद्धालुओं ने परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सान्निध्य में विशेष हनुमत पूजन किया। यह पूजन विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न करवाया गया। भक्तों ने पूजन उपरांत भगवान श्री राम के प्रिय भक्त हनुमान का उदघोष करते हुए बड़े ही श्रद्धाभाव के साथ भजन संकीर्तन किया। ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी जी महाराज ने बताया श्री जयराम संस्थाओं में तो कोई भी धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुष्ठान व कार्यक्रम शुरू करने से पूर्व भगवान श्री राम के प्रिय भक्त हनुमान का आहवान कर विधिवत हनुमत पूजन किया जाता है। वीर हनुमान की कृपा से सभी कार्य निर्विघ्न सम्पन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि वीर हनुमान जी की भक्ति से तो आत्मबल मिलता है। जो हर विपत्ति में शक्ति, सहारा व साथ देता है। ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि आजकल तो प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है तथा यहां तो भगवान श्री राम के प्रिय भक्त हनुमान की पूजा का विशेष महत्व है। प्रयागराज में तो लेटे हुए भगवान श्री राम भक्त बड़े हनुमान जी के अद्भुत, अलौकिक, अनुपम एवं दिव्य दर्शन हैं। ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि महाकुंभ में सनातन, भारत की विराट संस्कृति और बेहद संपन्न धर्म एवं अध्यात्म का जीवंत स्वरूप है। प्रयागराज महाकुंभ विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। महाकुंभ देश की विविधता को एकता में बांधने का सबसे बड़ा आयोजन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button