नेशनल गेम्स में CM धामी ने बढ़ाया उत्तराखंड की टीम का हौसला

नेशनल गेम्स में CM धामी ने बढ़ाया उत्तराखंड की टीम का हौसला।

रिपोर्ट- ज़फर अंसारी हल्द्वानी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नेशनल गेम्स के समापन की तैयारियों को देखने हल्द्वानी पहुंचे। जहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में नेशनल गेम्स के दौरान उत्तराखंड और दिल्ली के सेमीफाइनल फुटबॉल मैच को देखा सीएम ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। उत्तराखंड को 38 वे नेशनल गेम्स की मेजबानी मिली है जिसका शुभारंभ देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था वही अब 14 फरवरी को इसका समापन हल्द्वानी में होगा जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे, लिहाजा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेशनल गेम्स के समापन की तैयारी की जानकारी भी अधिकारियों से ली। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल हमारे खिलाड़ियों को नई पहचान देंगे इससे युवा पीढ़ी में खेल की भावना और बढ़ेगी।

बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

वही दिल्ली विधानसभा चुनाव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की दिल्ली में परिवर्तन की लहर है और लोगों ने इस बार बदलाव के लिए मतदान किया है और दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लेखपाल की हत्या के बाद नौकरी को लेकर छिड़ी जंग

Thu Feb 6 , 2025
लेखपाल की हत्या के बाद नौकरी को लेकर छिड़ी जंग दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बहेड़ी के कानूनगोयान निवासी लेखपाल मनीष कश्यप की हत्या के बाद उनके परिवार में विवाद गहराता जा रहा है। अब यह मामला मृतक की सरकारी नौकरी के हक को लेकर बहस का रूप ले […]

You May Like

advertisement