लेखपाल की हत्या के बाद नौकरी को लेकर छिड़ी जंग

लेखपाल की हत्या के बाद नौकरी को लेकर छिड़ी जंग

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बहेड़ी के कानूनगोयान निवासी लेखपाल मनीष कश्यप की हत्या के बाद उनके परिवार में विवाद गहराता जा रहा है। अब यह मामला मृतक की सरकारी नौकरी के हक को लेकर बहस का रूप ले चुका है। इसी विवाद के बीच मनीष के छोटे भाई विवेक की पत्नी खुशबू ने एसएसपी और डीएम से मिलकर अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
खुशबू का कहना है कि उसकी शादी 26 अप्रैल 2024 को हुई थी, लेकिन ससुराल पक्ष लगातार दहेज को लेकर प्रताड़ित कर रहा है। जेठ मनीष कश्यप की हत्या के बाद उसे और अधिक प्रताड़ित किया जा रहा है। परिवार के लोग उस पर हत्या का आरोप उस पर लगा रहे हैं। कहा जा रहा है कि “तुम्हारे आने से अनर्थ हो गया”। उसने बताया कि मृतक मनीष की पत्नी को भी परेशान किया जा रहा है ताकि सरकारी नौकरी किसी और को मिले। शिकायती पत्र में उसने बताया कि पति विवेक ने मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया।
पीड़िता ने सास मोरकली, पति विवेक और दो ननदों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग की है। मनीष की हत्या पहले ही एक चर्चित मामला बन चुका था, जब उनकी मां मोरकली ने शव मिलने के बाद दावा किया था कि वह उनके बेटे का नहीं है। कई जांचों के बाद यह पुष्टि हुई कि शव मनीष का ही था। अब परिवार के भीतर नौकरी को लेकर चल रहे विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने थाना कोतवाली आंवला का वार्षिक निरीक्षण कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत

Thu Feb 6 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा थाना आंवला का वार्षिक निरीक्षण किया गया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, मेस, कम्प्यूटर कक्ष, थाना परिसर, कर्मचारी बैरक, निर्माणाधीन बिल्डिंग आदि का भौतिक रूप से भ्रमण कर जायजा लिया गया। साथ ही […]

You May Like

advertisement