जिला अस्पताल की टंकी पर चढ़ी महिला ने किया हंगामा, बोली बम से उड़ा दूंगी अस्पताल, गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिला अस्पताल में बुधवार को एक महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। वह अस्पताल की टंकी पर चढ़ गई और पूरे अस्पताल हो बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसका पति झूठे मुकदमे में जेल में बंद है, उसे जल्द से जल्द छोड़ा जाए।
बुधवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी और ओपीडी में मरीजों की भीड़ थी। इसी दौरान एक महिला अस्पताल के रोड वाले भवन की टंकी पर चढ़ गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। महिला का आरोप था कि उसके पति को पुलिस ने झूठे हत्या के मामले में फंसाकर जेल भेज दिया है। महिला की धमकी सुनकर अस्पताल प्रशासन और मरीजों में हड़कंप मच गया। महिला ने कहा कि अगर उसके पति को नहीं छोड़ा गया, तो वह अस्पताल को बम से उड़ा देगी। मामला जब अधिकारियों तक पहुंचा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
इससे पहले महिला सुबह 6 बजे मेल मेडिकल वार्ड में आई थी और अपनी 6 माह की बच्ची को वहीं छोड़कर चली गई थी। जब अस्पताल स्टाफ ने बच्ची को देखा, तो उसे पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया। इसके तुरंत बाद महिला ने रोड वाले भवन की टंकी पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर महिला को नीचे उतारा और हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि महिला के आरोपों की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिविल डिफेंस के उप नियंत्रण के निर्देशन में महानगर में दैनिक जागरण के सहयोग से स्कूल काॅलेज, शिक्षण संस्थानों, विभिन्न कार्यालयों में " हृदय की बात " के शीर्षक के अंतर्गत सी0पी0आर की महत्ता से समाज की शानदार छेड़ी है मुहिम

Thu Feb 6 , 2025
पवन कालरा(संवाददाता) बरेली : सिविल डिफ़ेंस बरेली के उप नियंत्रक राकेश मिश्र के निर्देशन में महानगर बरेली में दैनिक जागरण के सहयोग से स्कूल कॉलेज, शिक्षण संस्थानों, विभिन्न कार्यालयों आदि में “ह्रदय की बात” के शीर्षक के अंतर्गत सी0पी0आर0 की महत्ता से समाज को अवगत कराने की शानदार मुहिम छेड़ […]

You May Like

advertisement