फिरोजपुर मंडल के सभी मुख्य रेलवे स्टेशनों पर “क्यू आर कोड” के माध्यम से डिजिटल भुगतान तथा “यूटीएस ऑन मोबाइल” ऐप से टिकट लेने के लिए चलाया गया विशेष ड्राइव

फिरोजपुर मंडल के सभी मुख्य रेलवे स्टेशनों पर “क्यू आर कोड” के माध्यम से डिजिटल भुगतान तथा “यूटीएस ऑन मोबाइल” ऐप से टिकट लेने के लिए चलाया गया विशेष ड्राइव

फिरोजपुर 07 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

         फिरोजपुर मंडल के सभी मुख्य रेलवे स्टेशनों पर “क्यू आर कोड” के माध्यम से डिजिटल भुगतान” तथा "यूटीएस ऑन मोबाइल" ऐप से टिकट लेने हेतु एक विशेष ड्राइव चलाया गया जिसमें रेलयात्रियों को जागरूक किया गया कि वे आरक्षित / अनारक्षित टिकट काउंटरों पर लगे क्यूआर कोड डिस्प्ले मशीन से सरल तरीके से डिजिटल भुगतान कर अपनी यात्रा टिकट ले सकते है। साथ ही रेलयात्रियों  को “यूटीएस ऑन मोबाइल" ऐप से अनारक्षित यात्रा टिकट, प्लेटफार्म टिकट तथा मासिक सीजन टिकट खरीदने के लिए जागरूक किया गया और उनके मोबाइल फ़ोन में “यूटीएस ऑन मोबाइल" एप इनस्टॉल करवाया गया। रेलयात्री डिजिटलीकरण का उपयोग करके सरल तरीके से भुगतान कर अपनी यात्रा टिकट ले सकते है। टिकट काउंटर पर टिकट लेने के लिए यात्रियों को खुले पैसे की परेशानी से निजात मिलेगी, वे क्यू आर कोड के द्वारा डिजिटल पेमेंट कर सुगमतापूर्वक अपनी टिकट ले सकते है। क्यूआर कोड डिवाइस द्वारा कैश का ट्रांजेक्शन सरल, सुरक्षित और पारदर्शी होता है। उन्हें लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा जिससे समय की भी बचत होगी । यह ड्राइव अमृतसर, लुधियाना, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, फिरोजपुर कैंट, ब्यास, फाजिल्का, फरीदकोट, फगवाड़ा, फिल्लौर, कपूरथला, मोगा सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर चलाया गया ।  

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि भारतीय रेलवे में यात्रियों को डिजिटलीकरण की सुविधा प्रदान की जा रही है। क्यूआर कोड तकनीक से कैशलेस ट्रांसजेक्शन की सुविधा को बढ़ाया जा रहा है। क्यू आर कोड तथा यूटीएस ऑन मोबाइल के माध्यम से भुगतान के लेन-देन में कम समय लगता है जिससे यात्री को जल्दी और सुगमतापूर्वक टिकट मिल जाता है ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

असफलता से निराश न हों, लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पुनः प्रयास करें-ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार

Fri Feb 7 , 2025
असफलता से निराश न हों, लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पुनः प्रयास करें-ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। गुरुकुल कुरुक्षेत्र में 12 वीं के छात्रों हेतु फेयरवेल पार्टी का आयोजन। गुरुओं ने छात्रों को दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद। कुरुक्षेत्र, 7 फरवरी : 2025 -जीवन में मिलने वाली […]

You May Like

Breaking News

advertisement