मकान पर कब्जा कर बुलडोजर चलाकर तोड़ने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : नैनीताल हाईवे के किनारे एक मकान पर जबरन कब्जा करने और बुल्डोजर चलाने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक बुल्डोजर भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। जबकि अभी भी कई आरोपी फरार है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
बहेड़ी के मोहल्ला शिकोही नगर निवासी अफरोज बेगम की तहरीर पर बहेड़ी थाने में मुख्य आरोपी हरिश्चंद्र पाल, सुरेंद्र, टीकम सिंह, मनोज शर्मा, टीकम भाटी, मोहन सिंह, मोहम्मद आरिफ, अक्षय मंगलम, मंजूर अहमद, शारिक, आफताब, जावेद के अलावा 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने 2 टीमों का गठन किया था। जिसमें शुक्रवार को 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें सूरजपाल, अमरजीत, लक्की, अमित और दीपक शामिल है। पुलिस ने इन सभी को किच्छा नदी के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बुल्डोजर भी बरामद किया है।
बहेड़ी में जबरन बुलडोजर चलाकर गुरुवार रात दबंगों ने मकान गिरा दिया। मकान के अंदर परिवार सो रहा था। जो मलबे में दब गया। साथ ही 20 मिनट तक पत्थरबाजी की। घटना सामने लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जब तक पुलिस पहुंची तब तक आरोपी साथियों फरार हो गया। पीड़ित अफरोज बेगम ने बताया-उन्होंने इस मकान को सालों पहले खरीदा था। जब हम लोग भूमाफिया के आगे नहीं झुके तो वो बुलडोजर लेकर आ गए। हमारे घर को ध्वस्त कर दिया। अफरोज ने मुख्य आरोपी हरीश, चंद्रपाल, सुरेंद्र, टीकम JN सिंह, मनोज शर्मा, टीकम भाटी, मोहन सिंह, मोहम्मद आरिफ, अक्षय मंगलम, मंजूर अहमद, शारिक, आफताब, जावेद के अलावा 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कार की डिमांड करने बाले दहेज लोभियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में‌ मुकदमा दर्ज

Sat Feb 8 , 2025
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कार की डिमांड करने बाले दहेज लोभियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में‌ मुकदमा दर्ज दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में कार की डिमांड पूरी नहीं करने पर दहेज लोभियों ने विवाहिता और उसके मासूम बेटे के साथ मारपीट कर घर से […]

You May Like

Breaking News

advertisement