पंडित दीन दयाल उपाध्याय का सपना था कि समाज का अंतिम पंक्ति में बैठा व्यक्ति भी मुख्य धारा में शामिल हो-स्वतंत्र देव सिंह

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे हैं। यहाँ उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मारक अंतर प्रांतीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को याद करते हुए उनके सपनों का ज़िक्र किया। दरअसल आज ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि भी है। यहाँ के गुरबख्शगंज स्थित गन्ना काटा मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आज से आयोजन शुरू हो रहा है। इसी आयोजन का शुभारम्भ करने स्वतंत्र देव सिंह यहाँ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे थे। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर उन्होंने श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि उनका सपना था कि समाज का अंतिम पंक्ति में बैठा व्यक्ति भी मुख्य धारा में शामिल हो। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन उन्ही के सपने साकार करने की कवायद है।

टूर्नामेंट के आयोजक भाजपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख उमेश कुमार सिंह ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर 11 फरवरी को प्रतिवर्ष क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। यह चौथी बार आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री रामप्रताप आए थे। उन्होंने बताया कि इसमें 16 टीमें में भाग ले रही है। इसमें फाइनल मैच में जो टीम जीतेगी उसे ट्रॉफी के साथ 2 लाख 51 हजार, उप विजेता को 1 लाख 51 हजार की नकद राशि दी जाएगी। साथ ही मेन ऑफ द सीरीज को एक मोटरसाइकिल पुरस्कार के तौर पर दी जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड भाजपा संगठन में अब युवाओं का बोलबाला रहेगा, 35 से 45 साल की उम्र वालो को ही मंडल अध्यक्ष बनाया जाएगा

Tue Feb 11 , 2025
उत्तराखंड भाजपा संगठन में अब युवाओं का बोलबाला रहेगा, 35 से 45 साल की उम्र वालो को ही मंडल अध्यक्ष बनाया जाएगा,सागर मलिक संपादक देहरादून। भारतीय जनता पार्टी में 35 से 45 साल के नेताओं को ही मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल पाएगी। इसके साथ ही पार्टी ने इस पद […]

You May Like

Breaking News

advertisement