ब्लॉक सभागार में सवा तीन करोड़ के दो दर्जन प्रस्ताव ध्वनि मत से हुए पास

ब्लॉक सभागार में सवा तीन करोड़ के दो दर्जन प्रस्ताव ध्वनि मत से हुए पास

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत बोर्ड बैठक में करीब सवा तीन करोड़ के करीब दो दर्जन प्रस्ताव ध्वनि मत से पास हो गए। मुख्यातिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने बैठक में मौजूद प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य से केन्द्र,प्रदेश सरकार की योजनाओं को लोगो तक पहुंचाने की अपील की।
ब्लॉक सभागार में सोमवार को ब्लॉक प्रमुख किरन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का मुख्यातिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और वरिष्ठ भाजपा नेता सत्येंद्र यादव,जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी गंगवार ने दीप प्रज्वलित कर शुभ आरंभ किया।पुरानी बैठक की समीक्षा करनें के बाद प्रधान और वीडीसी सदस्य पुरन लाल,सत्यपाल,रेखा कश्यप, बब्ली मौर्य,आदि ने करीब सबा तीन करोड़ के करीब दो दर्जन रोड,नाले निर्माण के प्रस्ताव सदन में रखे।जिनको सर्व सहमति ध्वनि मत से पास कर दिया गया।बीडीसी सदस्य पुरन लाल ने मनरेगा कार्य के लगाए गए बोर्ड का मुद्दा उठाया जिस पर खंड विकास अधिकारी कोई संतुष्ट जवाब नही दे पाए।जिससे एक मत होकर सभी वीडीसी ने नरजगी व्यक्त की। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह यादव ने सभी सदस्यों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। सांसद छत्रपाल सिंह ने बैठक में आए सभी वीडीसी सदस्य और प्रधान से सरकार की जनहित योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए। जन- जन तक पहुंचाने की अपील की।ब्लॉक प्रमुख किरन यादव ने अतिथि और प्रधान , वीडीसी का आभार व्यक्त किया।संचालन वीडियो आनंद विजय यादव ने किया।बैठक में प्रधान , वीडीसी सदस्य मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीबीगंज थाना क्षेत्र के पस्तौर गाँव के 55 साल के ग्रामीण पर जानलेवा हमला

Wed Feb 19 , 2025
सीबीगंज थाना क्षेत्र के पस्तौर गाँव के 55 साल के ग्रामीण पर जानलेवा हमला दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। सोमवार देर रात सीबीगंज के पस्तौर इलाके में दो बदमाशों ने एक घर में घुसकर 55 वर्षीय बुजुर्ग पर […]

You May Like

advertisement