जग ज्योति दरबार में छत्रपति शिवाजी की जयंती पर अर्पित किए गए श्रद्धा सुमन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

छत्रपति शिवाजी के आदर्श और प्रशासनिक सिद्धांत आज भी प्रेरणादायी हैं : महंत राजेंद्र पुरी।

कुरुक्षेत्र,19 फरवरी : छत्रपति शिवाजी की जयंती पर जग ज्योति दरबार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महंत राजेंद्र पुरी एवं श्रद्धालुओं ने छत्रपति शिवाजी को नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने छत्रपति शिवाजी के रणकौशल और छापामार युद्ध शैली को याद करते हुए भारतीय संस्कृति में उनके महान योगदान की सराहना की। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि शिवाजी के आदर्श और उनके प्रशासनिक सिद्धांत आज भी प्रेरणादायी हैं। उन्होंने सभी से शिवाजी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।  छत्रपति शिवाजी की वीरता और दूरदर्शी नेतृत्व ने स्वराज की नींव रखी, पीढ़ियों को साहस और न्याय के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि शिवाजी हमें एक मजबूत, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। इस दिन पर खास तौर से उनके शौर्य, नेतृत्व और प्रेरणादायक जीवन को याद किया जाता है। भारत के इतिहास में शिवाजी की शौर्य गाथा स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। वे पूरे देश में वीरता की मिसाल हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर देशभर में कई भव्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर दरबार में गौरव शर्मा, संदीप, पंकज सैनी, सुमित, स्वाति, डा. सुरेश कुमार व गौरव अंतल इत्यादि भी मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं के साथ महंत राजेंद्र पुरी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिदिन हो रहा है पूजन एवं अनुष्ठान

Wed Feb 19 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। महाशिवरात्रि से पहले भगवान शिव की शादी की रस्मों के अनुसार कर रहे हैं पूजन। कुरुक्षेत्र,19 फरवरी : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जन […]

You May Like

advertisement