केन्द्रीय कृषिमंत्री शिवराज चौहान 22 को आएंगे गुरुकुल

केन्द्रीय कृषिमंत्री शिवराज चौहान 22 को आएंगे गुरुकुल।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

प्राकृतिक खेती का लेंगे जायजा।

कुरुक्षेत्र, 21 फरवरी : केन्द्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार, 22 फरवरी 2025 को गुरुकुल कुरुक्षेत्र आएंगे। यहाँ वे 180 एकड़ के प्राकृतिक खेती फार्म के साथ-साथ गुरुकुल के विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन करेंगे। इस दौरान गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में हरियाणा कृषि विभाग एवं आईसीएआर के उच्च अधिकारियों सहित कई प्रगतिशील किसान भी शामिल रहेंगे।
गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन’ के तहत देशभर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। गुरुकुल के फार्म पर आचार्य देवव्रत के मार्गदर्शन में करीब 10 वर्षों से विशुद्ध प्राकृतिक खेती की जा रही है और छोटे किसानों हेतु यहां पर मिश्रित फसलों के कई सफल मॉडल भी स्थापित किये गये है ताकि किसान कम भूमि पर भी प्राकृतिक खेती के माध्यम से अपनी आय को बढ़ा सके। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी कई बार मंचों से गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्राकृतिक कृषि फार्म की चर्चा कर चुके हैं। अब केन्द्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुकुल के फार्म का दौरा कर यहां पर हो रही प्राकृतिक खेती का अवलोकन करने पधार रहें है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मातृभाषा किसी भी व्यक्ति की सामाजिक और भाषाई पहचान होती है : डा. श्रीप्रकाश मिश्र

Fri Feb 21 , 2025
मातृभाषा किसी भी व्यक्ति की सामाजिक और भाषाई पहचान होती है : डा. श्रीप्रकाश मिश्र। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। अंतर्राष्ट्रीय भाषा दिवस के उपलक्ष्य में समाज के असहाय एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए समर्पित मातृभूमि शिक्षा मंदिर द्वारा मातृभाषा संवाद कार्यक्रम संपन्न।दुनिया की 40 फीसदी आबादी के पास ऐसी भाषा […]

You May Like

Breaking News

advertisement