Uncategorized

जग ज्योति दरबार में महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती का मंत्रोच्चारण के साथ आसन सजाया गया

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और शक्ति के मिलन का अदभुत अवसर है : महंत राजेंद्र पुरी।

कुरुक्षेत्र, 25 फरवरी : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी एवं अन्य संतों द्वारा दरबार में महाशिवरात्रि के अवसर पर किए जा रहे चार दिवसीय अनुष्ठान का 26 फरवरी को समापन होगा। इसी अवसर पर यज्ञ में पूर्णाहुति उपरांत महंत राजेंद्र पुरी महाभिषेक करेंगे। जग ज्योति दरबार पर अनुष्ठान के अवसर पर भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती का मंत्रोच्चारण के साथ आसन सजाया गया है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और शक्ति के मिलन का अदभुत अवसर है। इस अवसर पर समर्पण भाव से की गई पूजा अर्चना व अभिषेक से भगवान शिव एवं माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि दरबार में महाशिवरात्रि के अनुष्ठान में दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचे हैं। महाशिवरात्रि की पूजा के बाद विशेष प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है। यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत संतों द्वारा पंचामृत से शिवलिंग को स्नान कराकर मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक होगा। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ ही हैं जो गृहस्थ जीवन में रहकर भी संन्यासी रहे। उनकी परिवार के साथ पूजा की जाती है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए भगवान शिव- पार्वती की कृपा के साथ प्रेरणा भी मिलती है। इस अवसर पर प्रभजोत सिंह, कुलश्रेष्ठ, विनय अरोड़ा, योगेश कुमार, दीपेंद्र सिंह, मलूक सिंह, सुरेंद्र, पाल सिंह बीजड़पुर, दर्शन सिंह बीजड़पुर, गुरमीत सिंह, बिट्टू राम टंगोर, कमल सिंह टंगोरी, रूप सिंह, अजय राठी, विजय राठी एवं मनप्रीत सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी एवं श्रद्धालु।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button