होली को लेकर पुलिस अलर्ट, समीक्षा बैठक में आईजी ने पुलिस अफसरों को दिए अहम निर्देश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए आईजी रेंज डॉ. राकेश सिंह ने गुरुवार को अपने कार्यालय में समीक्षा बैठक कर पुलिस अफसरों को अहम निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाए, इसके लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।
जिले के सभी थाना क्षेत्रों में होलिका दहन स्थलों की पहचान की जाएगी। खासतौर पर पूर्व में विवादित रहे स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। हर इलाके में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कराई जाएंगी, जिससे शांति और सौहार्द बना रहे। वहीं होली के दिन संवेदनशील इलाकों में गश्त को और प्रभावी बनाया जाएगा। संदिग्ध और अराजक तत्वों की पहले से पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जहरीली शराब से होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।
बैठक में महिला सुरक्षा और साइबर अपराध और माफियाओं पर कार्रवाई जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला सुरक्षा के लिए विशेष अभियान की समीक्षा की गई। होलिका दहन के समय फायर ब्रिगेड को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए। आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री त्रिवटीनाथ पोस्ट की फरवरी माह की मासिक बैठक संपन्न

Thu Feb 27 , 2025
पवन कालरा (संवाददाता) बरेली : श्री त्रिवटीनाथ पोस्ट की माह फरवरी की मासिक बैठक सेक्टर वार्डन श्री विनय गर्ग के निवास पर सेक्टर वार्डन श्रीमती बीनू गोस्वामी जी के सौजन्य से सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पोस्ट वार्डन ने सभी डियूटी रत वार्डनों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने […]

You May Like

advertisement