दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान में दिव्य सरोवर का ऐतिहासिक लोकार्पणदिव्यता व आधुनिकता का सम्मिश्रण है “दिव्य सरोवर”–स्वामी आदित्यानंद

(पंजाब)फिरोजपुर 28 फरवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान नूरमहल में दिव्य सरोवर का ऐतिहासिक लोकार्पण हुआ। इस शानदार नव-निर्मित सरोवर के उद्घाटन के लिए अर्पण उत्सव का भव्य कार्यक्रम 6 मार्च तक चलेगा।लोकार्पण से पूर्व, दिव्य गुरु सर्व श्री आशुतोष महाराज जी के 1100 ब्रह्मज्ञानी वेद पाठियों द्वारा वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर इस दिव्य सरोवर का पवित्र शुभारंभ हुआ।

इस दिव्य सरोवर में पंच नदियों के जल को मिश्रित किया गया है, जो इसे और भी अद्भुत और पवित्र बनाता है। इसके बाद मुख्यालय दिल्ली से विशेष रूप से पधारे स्वामी नरेंद्रानंद जी और स्वामी आदित्यानंद जी के नेतृत्व में शिष्यगणों ने एक हवन यज्ञ का अनुष्ठान किया। स्वामी आदित्यानंद जी ने सभा को संबोधित करते हुए सभी भक्त श्रद्धालुओं को दिव्य सरोवर की बधाई और शुभकामनाएं दी।

यह दिव्य सरोवर लगभग 8 एकड़ क्षेत्रफल में विस्तृत है, जिसमें दिव्यता और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। महिलाओं और पुरुषों के स्नान की अलग-अलग व्यवस्था के साथ यह सरोवर दो हिस्सों में विभाजित किया गया है, जिसकी कुल जल क्षमता 60 लाख लीटर है।

इसकी जल गुणवत्ता को हमेशा स्वच्छ और शुद्ध बनाए रखने के लिए तीन-स्तरीय फिल्ट्रेशन सिस्टम का उपयोग किया गया है। UV फिल्ट्रेशन, डिस्क फिल्ट्रेशन और ओज़ोनाइजेशन के संयोजन से जल को पूरी तरह से रोगाणु मुक्त, सुरक्षित और पारदर्शी रखा जाता है। जल संरक्षण के उद्देश्य से इस पूरे जल प्रक्रिया के बाद, जल को पुनः रीसायकल करने की व्यवस्था भी की गई है। इसके अतिरिक्त, बचे हुए पानी को बागवानी के लिए अलग पाइपलाइन से वितरित किया जाएगा। साथ ही, इस दिव्य सरोवर के परिसर में वर्षा जल संचयन के लिए 6 विशेष टैंक बनाए गए हैं।

अर्पण उत्सव कार्यक्रम में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु अपने हर्ष उल्लास और श्रद्धा के साथ इस दिव्य सरोवर का अनुभव करेंगे। वह सरोवर में डुबकी लगाकर इसकी दिव्यता और भव्यता का आन्नद लेंगे और आंतरिक शांति का अहसास करेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुक़द्दस रमज़ान:-प्रमुख दरगाहों व मस्जिदों में मुकम्मल क़ुरान के दिन तय

Fri Feb 28 , 2025
तरावीह की नमाज़ सुन्नते मुअक्कीदा:अहसन मियां दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : रमज़ान का चाँद नज़र आते ही शहर की सभी प्रमुख दरगाहों,खानकाहों व मस्जिदों में रमजान माह में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज़ नमाज़-ए-तरावीह शुरू हो जायेगी। दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां) ने तरावीह […]

You May Like

Breaking News

advertisement