डंपर में घुसी स्कूटी, दुल्हन के भाई और भतीजे की मौत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फरीदपुर में हाईवे पर पूर्व विधायक के कार्यालय के सामने बजरी से भरे डंपर में पीछे से स्कूटी घुस गई। स्कूटी चला रहे युवक की मौत हो गई। वह अपनी मौसेरी बहन की बरात में जयमाल से पहले कुछ सामान लेने घर जा रहा था। स्कूटी पर बैठा दुल्हन का भतीजा और चचेरी बहन गंभीर घायल हो गई। घायल भतीजे ने देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
फरीदपुर के शांतिनगर मोहल्ले के एक बरातघर में सब्दलपुर निवासी महिपाल की बेटी सोनी की बरात आई थी। दावत खाने के बाद रात करीब पौने 11 बजे सोनी का मौसेरा भाई 22 वर्षीय टिंकू व सोनी के भाई राजू का बेटा 18 वर्षीय शिवम व सोनी की चचेरी बहन 20 वर्षीय रीना स्कूटी पर सवार होकर बरेली रोड पर सब्दलपुर गांव जा रहे थे। इनके आगे बजरी से भरा डंपर चल रहा था। फरीदपुर में ही पूर्व विधायक विजयपाल सिंह के कार्यालय के सामने इनकी स्कूटी डंपर में पीछे से घुस गई।
जिसमें भगवानपुर फुलवा गांव निवासी टिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सब्दलपुर गांव निवासी शिवम व रीना घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। देर रात शिवम ने भी दम तोड़ दिया। उधर, हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग गया। डंपर को पुलिस ने कब्जे में लिया है। फरीदपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध कॉलोनियों पर बीडीए की ध्वस्तीकरण कारवाई से कॉलोनाइजरों में हड़कंप

Wed Mar 5 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : कैंट में अवैध तरीके से विकसित की जा रही दो कॉलोनियों पर मंगलवार को बीडीए की टीम ने बुलडोजर चलाकर निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया। उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 के तहत यह कार्रवाई की गई। बीडीए की इस कार्रवाई से […]

You May Like

advertisement