सेटेलाइट पर गरजा निगम का बुलडोजर, खोखे, ठेले और होर्डिंग्स जब्त

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : नगर निगम की अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। मंगलवार को निगम की टीम ने सेटेलाइट बस अड्डे के पास अतिक्रमण हटाया। टीम ने सड़क किनारे बने अवैध खोखे और होर्डिंग्स को हटाकर जब्त कर लिया, जिससे दुकानदारों में खलबली मची रही।
नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची, वहां अवैध रूप से ठेले और खोखे लगाए दुकानदार भागने लगे। कई दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया गया, जबकि कई खोखों को बुलडोजर की मदद से हटाकर नगर निगम की गाड़ी में भर लिया गया। इसके अलावा, दुकानों और होटलों के बाहर लगे अवैध होर्डिंग्स को भी जब्त कर लिया गया। सेटेलाइट बस अड्डे के आसपास लंबे समय से जाम की समस्या बनी हुई थी। सड़क किनारे लगे ठेले और खोखों के कारण राहगीरों को निकलने में परेशानी हो रही थी। नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने दुकानदारों और ठेले-खोखे वालों को सख्त चेतावनी दी कि यदि दोबारा अवैध निर्माण किया गया, तो फिर से बुलडोजर चलेगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सेटेलाइट बस अड्डे के पास शराब की दुकानों की भरमार होने के कारण यह इलाका शराबियों का अड्डा बन गया था। लोग शराब खरीदकर खुलेआम सड़क किनारे ठेलों पर पीते थे, जिससे भीड़ और जाम की स्थिति बनी रहती थी। साथ ही, नॉनवेज ठेलों और धूम्रपान के खोखों पर शराब सेवन से माहौल खराब हो रहा था।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ. रजनीश सक्सेना बने अखिल भारतीय कायस्थ कल्याणकारी सभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष- निर्दोष कुमार वर्मा

Wed Mar 5 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : अखिल भारतीय कायस्थ कल्याणकारी सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रवीण सक्सेना ऐड. के निवास स्थान ,तिरुपति स्टेट कॉलोनी जिला बरेली पर संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्दोष कुमार वर्मा जी की अध्यक्षता में एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त वरिष्ठ समाज सेवी डॉ रजनीश सक्सेना के संयोजन […]

You May Like

Breaking News

advertisement