कर्मचारियों ने मांगों को लेकर कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास पर किया घेराव व प्रदर्शन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

सरकार ने कर्मचारियों की मांगों का समाधान न किया तो आंदोलन तेज होगा : कुलवंत शर्मा।

कुरुक्षेत्र, 5 मार्च : हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्क्स यूनियन रजिस्ट्रेशन नंबर 41 मुख्यालय चरखी दादरी कैंप कार्यालय करनाल संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की जिला कुरुक्षेत्र कमेटी की प्रदेश कमेटी के आवाहन पर ताऊ देवीलाल पार्क में जिला प्रधान अशोक यादव की अध्यक्षता में रैली की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास कुरुक्षेत्र का घेराव करते हुए कर्मचारियों की 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। रैली का संचालन जिला सचिव राम रतन शर्मा ने किया। प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार की घोषणा कर्मचारियों को सुरक्षा देने का वादा चुनावी जुमला था। आज सरकार सिंचाई विभाग से कर्मचारियों को हटाने का कार्य कर रही है। यह सरकार जानबूझकर कर रही है। कर्मचारियों के रोष को देखते हुए संगठन ने हरियाणा प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों के माध्यम से 27 जनवरी से 28 फरवरी तक अपनी मांगों के समाधान के लिए रोष प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के कार्यालय को भी ज्ञापन भेजकर कर्मचारियों की मांगों को बातचीत द्वारा हल करने की अपील की गई थी। परंतु अभी तक बातचीत बारे कोई भी प्रयास नहीं किया गया है। जिससे कर्मचारी वर्ग में सरकार के खिलाफ भारी रोष है। कर्मचारियों के रोष को देखते हुए कुरुक्षेत्र मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन व घेराव करते हुए कर्मचारियों की मांगों का 21 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन दिया गया है। सरकार ने इस तरफ कोई ध्यान न दिया तो संगठन आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होगा। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राज्य चेयरमैन सत्यपाल वर्मा और प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान सरदार इन्द्रजीत सिंह ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि प्रदेश के सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, एक्सग्रेसिया नीति से शर्तें हटाई जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कार्यरत तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को 25500 रुपए का वेतनमान दिया जाए, केंद्र के समान वेतनमान दिया जाए व आठवें वेतन आयोग का गठन किया जाए, ठेका प्रथा बंद की जाए आदि 21 सूत्रीय मांग पत्र पर बातचीत द्वारा सरकार मांगों को हल करें। र्मराज घणगस, तेजपाल गुर्जर, जसमेर लाल शर्मा, ईश्वर दहिया, सत्यवान मेहरा, जगबीर हुड्डा, धर्मपाल दरियापुर, सरदार सुखविंदर सिंह, बलराज राणा प्रदेश कोषाध्यक्ष, जंग स्वर्ण सिंह सिद्धू , कृष्ण मालिक, सतविंदर सिंह, रंगी राम मलिक, प्रेम शर्मा, विनय रोहिल्ला, महावीर तारागढ़, प्रदीप कुमार, विनोद शर्मा प्रैस प्रवक्ता आदि सभी प्रदेश स्तरीय नेताओं ने हरियाणा सरकार को चेतावनी दी कि अगर सरकार ने कर्मचारियों की मांगों का समय रहते बातचीत द्वारा हल नहीं किया तो संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ने पर मजबूर होगा। रैली को संबोधित करते हुए, अशोक यादव, रामरतन शर्मा कुरुक्षेत्र, रजिस्टर राणा करनाल, तेजवीर मलिक पानीपत , साहब सिंह धीमान आदि कर्मचारी नेताओं ने भी अपने विचार रखे। मीटिंग में जिला कमेटी के सदस्य सिंचाई विभाग से जयपाल मुंडे, सुखविंदर सिंह वड़ैच, शक्ति सिंह, विजय कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग से रामरतन शर्मा, रणवीर शर्मा, राधेश्याम शर्मा,कुलदीप सैनी, राजेश सैनी, बलवीर सैनी, गुरनाम कश्यप, सतीश कुमार धमतान, वीरेंद्र सिंह, सुशील सैनी, मनीष कुमार, विकास एवं पंचायत विभाग से इंद्रपाल सिंह, नरेश मथाना, ज्ञान चन्द ,प्रवीण कुमार, राजवीर, जसविंदर सिंह, सरदार कुलदीप सिंह जी, मुनीत बारना, बी एंड आर से सतपाल वर्मा, अशोक यादव, संजीव गर्ग, अभय राम रंगा, रमेश कुमार रंगा, छवि राम, जरनैल सिंह आदि कर्मचारी नेताओं ने भी अपने विचार रखे।
अपनी मांगों को लेकर एकत्रित कर्मचारी एवं ज्ञापन सौंपते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाम लो ना हाथ मेरा सांवरे, हारकर दरबार तेरे मैं आया हूं….भजन पर झूमे श्याम प्रेमी

Thu Mar 6 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। समस्त श्याम प्रेमी परिवार का 541 वां श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित। कुरुक्षेत्र, 5 मार्च : समस्त श्याम प्रेमी परिवार कुरुक्षेत्र द्वारा ब्रह्मसरोवर स्थित द्रोपदी कूप श्री श्याम मंदिर में 541 वां श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। श्याम प्रेमी अजय गोयल ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement